ब्रेकिंग
युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंकाछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयारयुवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंकाछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार

रिंटू सिंह हत्याकांड पर तेजस्वी ने नीतीश पर बोला हमला, मंत्री लेसी सिंह के भतीजे की अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं?

PATNA: पूर्णिया में पूर्व जिला परिषद सदस्य रिंटू सिंह उर्फ विश्वजीत सिंह की हत्याकांड को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार और मंत्री लेसी सिंह पर एक बार फिर से हमला

रिंटू सिंह हत्याकांड पर तेजस्वी ने नीतीश पर बोला हमला, मंत्री लेसी सिंह के भतीजे की अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं?
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पूर्णिया में पूर्व जिला परिषद सदस्य रिंटू सिंह उर्फ विश्वजीत सिंह की हत्याकांड को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार और मंत्री लेसी सिंह पर एक बार फिर से हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मंत्री लेसी सिंह का भतीजा अठिया इस हत्याकांड का आरोपी है जिसे सरकार का संरक्षण प्राप्त है और शायद यही कारण है कि वह खुलेआम घुम रहा है। उसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। 


तेजस्वी यादव ने कहा कि रिंटू सिंह को गोली मारने के बाद अठिया दोबारा यह देखने आया था कि जिसे उसने गोली मारी वह मरा या नहीं। यह वारदात कब और कैसे हुई और इसे किसने अंजाम दिया सीसीटीवी में यह सब साफ दिख रहा है। यह तो आतंक राज है। पूरे इलाके में तबाही मचा रखा है। लेसी सिंह को कौन बचा रहा है यह सब जानते हैं। जब हमलोग आवाज उठाते है कहा जाता है कि यह विपक्ष की साजिश है। 


तेजस्वी यादव ने कहा कि हत्या के पहले रिंटू सिंह ने थाने में यह अपील की थी कि उनकी जान को खतरा है इसलिए उन्हें सुरक्षा मुहैया करायी जाए लेकिन उनकी बातों को अनसुना कर दिया गया और इसी का नतीजा है कि आज रिंटू सिंह हम सब के बीच नहीं है। पीड़िता आज हमसे मिलने आईं है। लेसी सिंह के भतीजे की गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं। पीड़िता ने बताया हमें कुछ नहीं चाहिए सिर्फ इंसाफ चाहिए। हमें सुरक्षा चाहिए। अब तक हत्यारा खुलेआम घुम रहा है उसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पायी है। इस मामले की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग पीड़िता ने की है।


गौरतलब है कि पूर्णिया के सरसी थाना के पास पूर्व जिला परिषद सदस्य रिंटू सिंह उर्फ विश्वजीत सिंह की हत्या कर दी गई थी। रिंटू सिंह की पत्नी और वर्तमान जिला परिषद सदस्य अनुलिका सिंह ने सरसी थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। इस प्राथमिकी में दो नामजद आशीष कुमार सिंह उर्फ अठिया और सुदेश सिंह के अलावे दो अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके अलावा खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह पर राजनीतिक साजिश के तहत हत्या करवाने का आरोप लगाया गया था। पीड़िता ने बताया कि पुलिस ने अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। आरोपी खुलेआम घुम रहा है। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगायी है और इस मामले की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की है। 




इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें