ब्रेकिंग
बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्तावयुवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंकाछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंनेताजी-बाबा और DM ! गजब का हुआ खेल...आर्म्स लाइसेंस के नाम पर ठगा गए पटना के महंथ जी, सत्ताधारी दल के नेता ने ऐंठे 5 लाख, झोला भरकर ड्राई फ्रूट्स और मिठाई अलग सेइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्तावयुवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंकाछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंनेताजी-बाबा और DM ! गजब का हुआ खेल...आर्म्स लाइसेंस के नाम पर ठगा गए पटना के महंथ जी, सत्ताधारी दल के नेता ने ऐंठे 5 लाख, झोला भरकर ड्राई फ्रूट्स और मिठाई अलग सेइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..

राबड़ी देवी ने बिहार सरकार पर बोला बड़ा हमला, कहा- क्वारंटाइन सेंटर बन गये हैं यातना केन्द्र

PATNA : बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने बिहार सरकार पर बड़ा हमला बोला है। बिहार में क्वारेंटाइन सेंटरों की दुर्दशा पर सवाल खड़ा करते हुए नीतीश सरकार क

राबड़ी देवी ने बिहार सरकार पर बोला बड़ा हमला, कहा- क्वारंटाइन सेंटर बन गये हैं यातना केन्द्र
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने बिहार सरकार पर बड़ा हमला बोला है। बिहार में क्वारेंटाइन सेंटरों की दुर्दशा पर सवाल खड़ा करते हुए नीतीश सरकार को आड़े हाथों लिया है। राबड़ी देवी ने क्वारेंटाइन सेंटर को यातना केन्द्र तक बता डाला है। वहीं अधिकारियों पर कोरोना लूट का आरोप लगाया है।राबड़ी देवी ने दनादन कई ट्वीट करते हुए सरकार को घेरा है।


राबड़ी देवी ने ट्वीट कर लिखा है कि बिहार के क्वारेंटाइन सेंटरों में बाहर से आए अप्रवासी मज़दूरों के लिए खाने व अन्य बुनियादी सुविधाओं की कोई व्यवस्था नहीं है।इस कारण इन प्रवासी मजदूरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारी वहां आवासित लोगों को खाना मांगने पर मारपीट कर प्रताड़ित कर रहे है।


उन्होनें आगे लिखा है कि सरकार के तरफ़ से मीडिया का प्रवेश वर्जित किया गया है ताकि उनका असली चेहरा बाहर उजागर न हो सके। भ्रष्टाचार चरम पर है। अधिकारी सब लूट रहा है। जनप्रतिनिधि दरकिनार है। बदइंतज़ामी का आलम ये है कि लोग मानसिक अवसाद के शिकार होते जा रहें तो कुछ लोग वहाँ से भागने को मजबूर हो रहे हैं।


वहीं एक और ट्वीट में राबड़ी ने कहा कि इतिहास में इतना ग़रीब विरोधी और संकीर्ण मानसिकता वाली सरकार नहीं रही होगी। बिहार सरकार प्रवासी मज़दूरों की लगातार उपेक्षा करते आ रही।क्वॉरंटीन सेंटरों में बिस्तर, शौचालय, पानी, खाना इत्यादि का कोई प्रबंध नहीं है।खाना के नाम पर नून-भात, स्वास्थ्य जांच के नाम पर काग़ज़ी ख़ानापूर्ति की जा रही है।


राबड़ी देवी ने कहा कि ये क्वारेंटाइन सेंटर यातना सेंटर बन गये है। जब सरकार को इन परेशान लोगों का सहारा बनना चाहिए,उन्हें विश्वास दिलाना चाहिए की इन लोगों के स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा की ज़िम्मेदारी सरकार की है तब निर्दयी बिहार सरकार उनके साथ बदसलूकी की सारी हदें पार कर रही है।बेहद अफ़सोसनाक और चिंतनीय है। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें