ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेअफसरों की ‘री-एंट्री’...करप्शन पर सरकार की नीयत ठीक नहीं ! 80 Cr के DSP चर्चा में, जेल अधीक्षक 'विधु-रूपक' जैसे अधिकारियों की लंबी फेहरिस्त जिन्होंने तुरंत ले ली फील्ड पोस्टिंग बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेअफसरों की ‘री-एंट्री’...करप्शन पर सरकार की नीयत ठीक नहीं ! 80 Cr के DSP चर्चा में, जेल अधीक्षक 'विधु-रूपक' जैसे अधिकारियों की लंबी फेहरिस्त जिन्होंने तुरंत ले ली फील्ड पोस्टिंग

पोस्टर पर गरमाई सियासत, नीतीश के मंत्री नीरज कुमार ने कहा झारखंड पर भी भार हैं लालू

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर पोस्टर वॉर शुरू हो गया है. पटना में आज लालू परिवार के खिलाफ कई जगह पर पोस्टर लगाए गए हैं. इस पोस्टर में लालू यादव को कैदी नंबर 3351 ब

पोस्टर पर गरमाई सियासत, नीतीश के मंत्री नीरज कुमार ने कहा झारखंड पर भी भार हैं लालू
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर पोस्टर वॉर शुरू हो गया है. पटना में आज लालू परिवार के खिलाफ कई जगह पर पोस्टर लगाए गए हैं. इस पोस्टर में लालू यादव को कैदी नंबर 3351 बताया गया है.पोस्टर में राबड़ी देवी, मीसा भारती, तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव की भी तस्वीर है. हालांकि यह पोस्टर किसकी तरफ से लगाया गया है यह स्पष्ट नहीं है. 


पोस्टर में लालू परिवार को बिहार पर भार बताया गया है. बिहार सरकार में मंत्री और जेडीयू नेता नीरज कुमार ने इस पोस्टर को लेकर लालू फैमिली पर हमला किया है. नीरज कुमार ने कहा कि लालू बिहार ही नहीं झारखंड पर भी भार हैं. उन्होंने कहा कि लालू झारखंड में भी सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं और रिम्स की जगह रिम्स निदेशक के बंगले में रह रहे हैं, ऐसा लगता है मानो आजादी की लड़ाई लड़कर जेल गए हों. 


नीरज कुमार ने कहा कि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और जज कोरोना से संक्रमित होते हैं तो उनका इलाज कोविड वार्ड में होता है. झारखंड के दूसरे कैदी जेल में रहेंगे लेकिन लालू रिम्स निदेशक के बंगले में रह रहे हैं. पलायन को लेकर डिप्टी सीएम सुशील मोदी के बयान पर नीरज कुमार ने कहा कि मैंने सुशील मोदी का बयान नहीं देखा है और अगर तेजस्वी यादव पलायन को लेकर सवाल उठा रहे हैं तो उन्हें बिहार से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने पलायन रोकने का वादा 1990 में किया था.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें