ब्रेकिंग
Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल

पटना पहुंचते ही रवि किशन का सीएम पर हमला, बोले- नीतीश की गलती से बर्बाद हो रहा बिहार

PATNA : कुढ़नी उपचुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन है। इसको लेकर एलजेपी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ बीजेपी सांसद रवि किशन भी कुढ़नी जा रहे हैं और दोनों वहां बीजेपी के पक्

पटना पहुंचते ही रवि किशन का सीएम पर हमला, बोले- नीतीश की गलती से बर्बाद हो रहा बिहार
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : कुढ़नी उपचुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन है। इसको लेकर एलजेपी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ बीजेपी सांसद रवि किशन भी कुढ़नी जा रहे हैं और दोनों वहां बीजेपी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। पटना पहुंचते ही रवि किशन ने कुढ़नी में बीजेपी की जीत सुनिश्चित कर। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जमकर हमला बोला। 




रवि किशन ने कहा कि कुढ़नी में बीजेपी की जीत तय है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो गलती की है उसका खामियाज़ा पूरा बिहार भुगत रहा है। अब जनता समझ चुकी है कि बिहार में किसकी सरकार बननी चाहिए। रवि किशन ने कहा कि जब नीतीश कुमार एनडीए में थे तब लोग बिना डर के देर तक सडकों पर निकल पाते थे। लेकिन अब नीतीश कुमार के महागठबंधन में शामिल होते ही बिहार की स्थिति ऐसी हो गई है कि महिलाएं घर से बाहर नहीं निकल पाती हैं। वहीं, शाम 7 बजे के बाद लोगों ने घर से निकलना बंद कर दिया है। ये उसी अपराध का नतीजा है जिसे नीतीश कुमार संरक्षण दे रहे हैं। 




वहीं, बीजेपी सांसद रवि किशन ने आगे कहा कि अब बिहार 20 साल पीछे चला गया है। इसके लिए ज़िम्मेदार केवल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। उन्होंने जो गलती की है उसका अंदाजा उन्हें भी होगा। उन्होंने कहा कि एनडीए उम्मीदवार केदार गुप्ता की जीत निश्चित है। चिराग पासवान के समर्थन से उन्हें और भी ज्यादा मजबूती मिल गई है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें