ब्रेकिंग
बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक

नई धारा की राजनीति पर आगे बढ़े तेजस्वी, परशुराम जयंती में होंगे शामिल

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बदलाव की राजनीति के साथ आगे बढ़ रहे हैं। तेजस्वी यादव बिहार में आरजेडी के लिए नई धारा की राजनीतिक राह tay करना चाहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने

नई धारा की राजनीति पर आगे बढ़े तेजस्वी, परशुराम जयंती में होंगे शामिल
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बदलाव की राजनीति के साथ आगे बढ़ रहे हैं। तेजस्वी यादव बिहार में आरजेडी के लिए नई धारा की राजनीतिक राह tay करना चाहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने ए टू जेड का फार्मूला दिया था। बोचहां विधानसभा उपचुनाव के बाद यह मिथक भी टूट गया कि भूमिहार जाति के वोटर आरजेडी के साथ नहीं जा सकते। आरजेडी के लिए भूमिहार वोट बैंक को लेकर तेजस्वी का यह लिटमस टेस्ट था और अब तेजस्वी भी इसके साथ आगे मजबूती दिखाना चाहते हैं।


शायद यही वजह है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव परशुराम जयंती समारोह में शामिल होने जा रहे हैं। दरअसल 3 मई को पटना में परशुराम जयंती समारोह का आयोजन बापू सभागार में किया जा रहा है। तेजस्वी यादव को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्योता दिया गया है। भूमिहार ब्राह्मण एकता फाउंडेशन की तरफ से तेजस्वी यादव को आमंत्रण दिया गया है। आशुतोष कुमार ने मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित किया है। तेजस्वी भी इस कार्यक्रम में जाने का मन बना चुके हैं।


सूत्रों की मानें तो 3 मई को बापू सभागार में होने वाले इस आयोजन में तेजस्वी शिरकत करेंगे। हालांकि 3 मई को ईद का त्योहार भी है लिहाजा तेजस्वी यादव की व्यस्तता है, ऐसे में संभव है कि तेजस्वी यादव परशुराम जयंती समारोह में थोड़ा कम वक्त दें लेकिन फर्स्ट बिहार को जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक के तेजस्वी परशुराम जयंती में शामिल होकर भूमिहार समाज को एक मैसेज देना चाहते हैं। तेजस्वी यादव ने विधान परिषद चुनाव में इस तबके से आने वाले नेताओं को उम्मीदवार बनाया था और बोचहां में जीत के बाद उन्होंने क्लियर मैसेज दिया कि आरजेडी केवल एमवाई नहीं बल्कि ए टू जेड की बात करती है और उसी तरह की राजनीति बिहार में करेगी। अगर तेजस्वी वाकई परशुराम जयंती समारोह में शामिल होते हैं तो आने वाले दिनों में बीजेपी और जेडीयू जैसी पार्टियों के लिए एक कड़ी चुनौती होगी।


इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें