ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

नीतीश से टकराने वालों का यही हाल होगा, HAM ने चिराग के जले पर छिड़का नमक

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में टूट की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक दलों की तरफ से प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा चिराग के कुनबे में लगी आग को ले

नीतीश से टकराने वालों का यही हाल होगा, HAM ने चिराग के जले पर छिड़का नमक
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में टूट की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक दलों की तरफ से प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा चिराग के कुनबे में लगी आग को लेकर गदगद है. जीतन राम मांझी की पार्टी ने कहा है कि बिहार में नीतीश कुमार के साथ टकराने वालों का यही अंजाम होगा. इसके अलावा लोक जनशक्ति पार्टी का नेतृत्व करने के लिए पशुपति कुमार पारस को बधाई भी दी है. 


हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा है कि लोक जनशक्ति पार्टी का जो हाल हुआ और चिराग पासवान जिस तरह अपनी पार्टी से ही बेदखल किए गए, वह बता रहा है कि नीतीश कुमार से टकराने वाले लोगों का बिहार में क्या हाल होगा. हम प्रवक्ता ने कहा है कि यह उन लोगों के लिए एक नसीहत है जो दूसरों के घर पर पत्थर फेंका करते हैं. पशुपति पारस को बधाई देते हुए हम प्रवक्ता ने कहा है कि लोक जनशक्ति पार्टी बिहार में एनडीए को मजबूत करने की दिशा में काम करेगी, उन्हें उम्मीद है. 


आपको बता दें कि एनडीए में वापसी के बाद से लगातार जीतन राम मांझी चिराग पासवान पर हमलावर रहे हैं. नीतीश कुमार के ऊपर जब भी चिराग ने हमला बोला, मांझी ढाल की तरह खड़े होते रहे हैं. विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद मांझी ने कहा था कि चिराग पासवान ने एनडीए गठबंधन को नुकसान पहुंचाया और अब जब चिराग अपनी ही पार्टी में अलग-थलग पड़ गए हैं, तो जीतन राम मांझी गदगद है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें