ब्रेकिंग
‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी ‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी

नीतीश ने अपनी डिप्टी सीएम रेणु देवी को बता दिया नासमझ: कहा-उनको विशेष राज्य के दर्जे की समझ नहीं है, केंद्र सरकार को भी घेरा

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी डिप्टी सीएम रेणु देवी को ही नासमझ करार दिया है. मामला बिहार को विशेष राज्य के दर्जे का है. नीतीश कुमार ने फिर से इस मामले को उठ

नीतीश ने अपनी डिप्टी सीएम रेणु देवी को बता दिया नासमझ: कहा-उनको विशेष राज्य के दर्जे की समझ नहीं है, केंद्र सरकार को भी घेरा
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी डिप्टी सीएम रेणु देवी को ही नासमझ करार दिया है. मामला बिहार को विशेष राज्य के दर्जे का है. नीतीश कुमार ने फिर से इस मामले को उठाया है. उन्होंने आज कहा कि बिहार के विकास के लिए उन्हें विशेष राज्य का दर्जा चाहिये. जो इसके खिलाफ बोलते हैं उन्हें समझ नहीं है।


दरअसल बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी ने विशेष राज्य के दर्जा की मांग को गलत करार दिया था. रेणु देवी ने सवाल किया था कि जब केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार बिहार सरकार को विशेष राज्‍य के दर्जे से ज्यादा मदद दे रही है तो फिर इस मांग का क्‍या औचित्‍य है? जेडीयू के नेताओं द्वारा विशेष दर्जा की मांग के बीच रेणु देवी ने कहा था कि बिहार में विशेष राज्य के दर्जे से ज्यादा पैसा आया है कि नहीं? उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिहार को भरपूर राशि दे रही है और इससे बड़े-बड़े प्रोजेक्ट पूरे हो रहे हैं. ऐसे में विशेष राज्य का दर्जा का सवाल कहां है। 


नीतीश ने कह दिया नासमझ

आज मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार को विशेष दर्जा मिलना बहुत जरूरी है. अगर कोई इसके खिलाफ बोलता तो हो सकता है कि उसे समझ नहीं होगी. बात ही नहीं समझा होगा. नहीं जानता होगा न. हमारे यहां किसी को कोई बात की जानकारी नहीं है तो ये सब बात नहीं बोलनी चाहिये. अगर कोई विशेष दर्जा की मांग कर रहा है तो क्या किसी के खिलाफ बोल रहा है. वह तो राज्य के हित में बोल रहा है. 


बीजेपी को घेरने में लगे नीतीश

नीतीश कुमार ने आज साफ कर दिया कि वह बिहार को विशेष राज्य के दर्जे पर केंद्र सरकार को घेरेंगे. उन्होंने कहा कि अगर कोई केंद्र से सहायता मिलने की बात कर रहा है तो उससे हो जायेगा क्या. उससे काम नहीं चलने वाला है. नीति आयोग ने जो रिपोर्ट दी है उससे साफ है कि बिहार विकास के मामले में सबसे पिछड़ा है. नीतीश कुमार ने पिछले 16 साल के आंकडों को गिनाते हुए कहा कि उनके मुख्यमंत्री रहते बिहार ने काफी तरक्की की. 2005 में बिहार की प्रति व्यक्ति आमदनी लगभग 7 हजार रूपये थी जो 2019 में बढकर 50 हजार से ज्यादा हो गयी. इसके बावजूद बिहार देश के दूसरे राज्यों से काफी पिछड़ा है.


नीतीश कुमार ने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट से ही साफ है कि बिहार को विकास के   लिए ज्यादा मदद चाहिये. इसके लिए विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिये. अगर विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा तो बिहार को केंद्र प्रायोजित योजनाओं में कम पैसा लगाना होगा. इससे बिहार को ज्यादा पैसा मिलेगा. फिर विकास योजनाओं में ज्यादा पैसा खर्च हो पायेगा और बिहार विकसित हो जायेगा. नीतीश कुमार ने कहा कि वे केंद्र सरकार से बिहार के लिए विशेष दर्जे की मांग को मजबूती से रखते रहेंगे.
 
 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें