ब्रेकिंग
अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरबिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोरमोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारीपटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्काररंगेहाथ धरा गए गामा चा: रात के अंधेरे में लड़की के साथ पकड़े गए JDU नेता, वीडियो हो गया वायरलअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरबिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोरमोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारीपटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्काररंगेहाथ धरा गए गामा चा: रात के अंधेरे में लड़की के साथ पकड़े गए JDU नेता, वीडियो हो गया वायरल

नीतीश के खास MLA ने कहा- पता नहीं जीतन राम मांझी मुसहर है कि नहीं, CM अगर भाजपा के साथ गये तो उनका पतन हो जायेगा

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास माने जाने वाले विधायक ने एक बार फिर राजनीतिक मर्यादायें तोड़ी है. विधायक ने पूर्व सीएम जीतन राम मांझी पर हमला बोलते हुए कहा है कि पता

नीतीश के खास MLA  ने कहा- पता नहीं जीतन राम मांझी मुसहर है कि नहीं, CM अगर भाजपा के साथ गये तो उनका पतन हो जायेगा
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास माने जाने वाले विधायक ने एक बार फिर राजनीतिक मर्यादायें तोड़ी है. विधायक ने पूर्व सीएम जीतन राम मांझी पर हमला बोलते हुए कहा है कि पता नहीं वे मुसहर हैं कि नहीं. उसता कोई गिनती है. जेडीयू के विधायक ने नीतीश कुमार को भी नसीहत दे दी-अगर अब बीजेपी के साथ गये तो उनका राजनीतिक पतन हो जायेगा.


गोपाल मंडल का नया धमाका

जेडीयू के विधायक हैं गोपाल मंडल. अपने कारनामों के लिए लगातार चर्चे में रहते हैं. गोपाल मंडल ने एक बार फिर बेहद विवादित बयान दिया है. उन्होंने पूर्व सीएम जीतन राम मांझी पर आपत्तिजनक और जातिवादी टिप्पणी की है. वहीं अपने नेता नीतीश कुमार को भी नसीहत दी है, अगर बीजेपी के साथ गये तो पतन हो जायेगा.


नीतीश का राजनीतिक पतन होगा

भागलपुर में मीडिया से बात करते हुए विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि अगर नीतीश कुमार बीजेपी के साथ गये तो उनका राजनीतिक पतन हो जायेगा. जेडीयू विधायक ने कहा कि उन्हें लगता है कि नीतीश कुमार मर जायेंगे, मिट जायेंगे लेकिन बीजेपी के साथ नहीं जायेंगे. अगर चले गये तो राजनीति से हट जायेंगे, उनका राजनीतिक पतन हो जायेगा. गोपाल मंडल ने कहा कि हमलोग बीजेपी को नहीं मानते हैं. हम पहले बीजेपी में थे लेकिन अब नहीं मानते हैं.


जीतन राम मांझी पर जातिवादी टिप्पणी

गोपाल मंडल से पत्रकारों ने सवाल पूछा कि जीतन राम मांझी कह रहे हैं कि नीतीश कुमार बीजेपी के साथ आने वाले हैं. विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि जीतन राम मांझी को कोई जानता है. वे बूढ़ा हो गये हैं, उनका दिमाग सठिया गया है. क्या क्या बोलता रहता है, उसका कोई गिनती है.


गोपाल मंडल ने कहा कि जीतन राम मांझी कौन है. मुशहर है कि नहीं है, क्या है नहीं है, कोई जानता है. मांझी तो मल्लाह को कहता है. उनको नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री बना दिया, यही गलत काम हुआ. भड़-भड़ कर रहा है. उनका कोई गिनती है. यहां से वहां, वहां से यहां, यही करते रहता है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें