ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

नेताओं और अधिकारियों को बिना पिये नींद नहीं आती, RJD विधायक के इस आरोप के बाद स्पीकर ने गोपनीय तरीके से मांगा नाम

PATNA : विधानसभा में आज राज्य के अंदर शराबबंदी कानून और उसकी स्थिति को लेकर बहस हो रही है. इस चर्चा के दौरान आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने यह कहकर सनसनी मचा दी कि राज्य में

नेताओं और अधिकारियों को बिना पिये नींद नहीं आती, RJD विधायक के इस आरोप के बाद स्पीकर ने गोपनीय तरीके से मांगा नाम
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : विधानसभा में आज राज्य के अंदर शराबबंदी कानून और उसकी स्थिति को लेकर बहस हो रही है. इस चर्चा के दौरान आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने यह कहकर सनसनी मचा दी कि राज्य में कई नेताओं और अधिकारियों को बिना पिए नींद नहीं आती. विधायक ने कहा कि गरीब लोग शराब पीने के मामले में जेल जा रहे हैं जबकि नेताओं और अधिकारियों को आराम से शराब मिल रही है.

आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि कुछ नेता और अधिकारी तो ऐसे हैं जिन्हें बिना शराब पिए नींद नहीं आती. आरेजडी विधायक का इतना कहना था कि विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा इस मामले पर गंभीर हो गए. स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने आरजेडी विधायक से कहा कि आप अगर ऐसा है तो उनके नाम बताइए. इसके बाद आरजेडी विधायक लगातार सरकार की शराबबंदी नीति पर सवाल उठाते रहे. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें गोपनीय तरीके से नाम देने के लिए कहा.

इस पूरे हंगामे के बीच आरजेडी के एक अन्य विधायक रणविजय साहू, गोपाल मंडल का मामला उठाने का प्रयास करते रहे लेकिन अध्यक्ष ने उन्हें बैठा दिया. आरजेडी के विधायक के भाई वीरेंद्र ने जिस तरह सदन में नेताओं और अधिकारियों के ऊपर आरोप लगाया उसके बाद काफी देर तक विधानसभा के अंदर कौतूहल मचा रहा.

वहीं आरजेडी विधायक भाई बिरेंद्र ने सदन में कहा कि कहा कि मनेर थाना में शराब की बिक्री हो रही है. जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए मद्य निषेद मंत्री से इस पूरे मामले की जांच भाई विरेंद्र के निगरानी में कराने की बात कही. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें