ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेअफसरों की ‘री-एंट्री’...करप्शन पर सरकार की नीयत ठीक नहीं ! 80 Cr के DSP चर्चा में, जेल अधीक्षक 'विधु-रूपक' जैसे अधिकारियों की लंबी फेहरिस्त जिन्होंने तुरंत ले ली फील्ड पोस्टिंग बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेअफसरों की ‘री-एंट्री’...करप्शन पर सरकार की नीयत ठीक नहीं ! 80 Cr के DSP चर्चा में, जेल अधीक्षक 'विधु-रूपक' जैसे अधिकारियों की लंबी फेहरिस्त जिन्होंने तुरंत ले ली फील्ड पोस्टिंग

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का फिर मिलेगा लाभ: 10 लाख रुपये देगी बिहार सरकार, 1 से 31 जुलाई तक करना होगा ONLINE आवेदन, सभी जरूरी कागजात कर लें तैयार

PATNA: लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद बिहार सरकार पूरी तौर पर रोजगार की ओर ध्यान दे रही है। सबको नौकरी और व्यवसाय मिले इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काम कर रहे हैं। कई विभागों मे

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का फिर मिलेगा लाभ: 10 लाख रुपये देगी बिहार सरकार, 1 से 31 जुलाई तक करना होगा ONLINE आवेदन, सभी जरूरी कागजात कर लें तैयार
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद बिहार सरकार पूरी तौर पर रोजगार की ओर ध्यान दे रही है। सबको नौकरी और व्यवसाय मिले इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काम कर रहे हैं। कई विभागों में रिक्त पड़े पदों की समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की भी घोषणा कर दी है। अब जल्द ही अगले चरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 


पहले चरण में करीब 38 हजार युवाओं, महिलाओं, अल्पसंख्यकों को दस लाख की राशि दी जा चुकी है। अब दूसरे चरण के लिए भी काम चल रहा है। इसके लिए 1 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। चयनित लाभार्थियों को सरकार दस लाख रुपया व्यवसाय करने के लिए देगी। 


उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौंडरिक ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई 2024 से लिए जाएंगे। आवेदन करने के लिए विभाग का पोर्टल 1 जुलाई से 31 जुलाई 2024 तक खुला रहेगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी कागजात अपलोड करना होगा। 


इस योजना के तहत व्यवसाय करने के लिए दस लाख रुपये तक की राशि सरकार की ओर दी जाती है। इसमें पचास फीसदी अनुदान और पचास फीसदी ब्याज रहित ऋण होता है। इस योजना का लाभ वही ले सकता है जो बिहार का स्थायी निवासी होगा। आवेदक की उम्र 18 साल से 50 साल के बीच होनी चाहिए। अगले महीने की 1 तारीख से आवेदन लिये जाएंगे इसलिए पहले जो जरूरी डॉक्यूमेंट है उसे तैयार कर लें। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें