ब्रेकिंग
मातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारात‘अमंगल दोष’ से ग्रसित बिहार का स्वास्थ्य विभाग बना नरक!.. सरकारी अस्पताल का शर्मनाक वीडियो शेयर कर तेजस्वी ने बोला हमलाबिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: निगरानी की गिरफ्त में आया घूसखोर दारोगा, 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ धरायामैरिज हॉल में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, शादी के मंडप से हिरासत में लिए गए 8 महिला समेत 24 लोग; क्या है मामला?वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलमातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारात‘अमंगल दोष’ से ग्रसित बिहार का स्वास्थ्य विभाग बना नरक!.. सरकारी अस्पताल का शर्मनाक वीडियो शेयर कर तेजस्वी ने बोला हमलाबिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: निगरानी की गिरफ्त में आया घूसखोर दारोगा, 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ धरायामैरिज हॉल में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, शादी के मंडप से हिरासत में लिए गए 8 महिला समेत 24 लोग; क्या है मामला?वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल

मुकेश सहनी का यू टर्न, महागठबंधन से बाहर गये मांझी तो नहीं देंगे साथ

PATNA : वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी ने पल-पल बदल रही महागठबंधन की राजनीति के समीकरणों के बीच यू टर्न ले लिया है। अभी तक पूर्व सीएम और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा अध्यक्ष जीतन राम मांझी क

मुकेश सहनी का यू टर्न, महागठबंधन से बाहर गये मांझी तो नहीं देंगे साथ
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी ने पल-पल बदल रही महागठबंधन की राजनीति के समीकरणों के बीच यू टर्न ले लिया है। अभी तक पूर्व सीएम और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा अध्यक्ष जीतन राम मांझी के साथ खड़े मुकेश सहनी अब उन्हें ही नसीहत देते दिख रहे हैं।


मुकेश सहनी ने कहा है कि वे जीतन राम मांझी अगर महागठबंधन छोड़ कर बाहर जाते हैं तो वे उनका साथ नहीं देंगे। उन्होनें आरजेडी में अपनी आस्था जतायी है। मुकेश सहनी ने कहा कि जीतन राम मांझी से बात-चीत कर उनकी नाराजगी दूर कर ली जाएगी।वहीं सहनी ने कहा कि आरजेडी ने कांग्रेस के साथ किसी तरह की वादाखिलाफी नहीं की है। 


मुकेश सहनी के इस बयान के बाद महागठबंधन के खिलाफ बागी तेवर अपना चुके जीतन राम मांझी की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है। वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी और आरएलएसपी सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा लगातार मांझी की कोर्डिनेशन कमिटी की मांग का समर्थन करते दिख रहे थे। लेकिन आज मुकेश सहनी ने साफ कर दिया कि वे महागठबंधन से बाहर नहीं जाने वाले। 


इधर मांझी ने तो आज आरजेडी को दी गयी मियाद भी छोटी कर दी थी। आज उन्होनें आरजेडी को कोर्डिनेशन कमिटी पर 20 मार्च तक हर हाल में फैसला लेने का अल्टीमेटम दे दिया है।आज ही उन्होनें कहा कि आरजेडी अगर बात नहीं मानती है तो वे अलग रास्ता पकड़ेंगे। उन्होनें आरजेडी को छोड़ कर तमाम पार्टियों को इसमें शामिल होने की बात कही थी। इधर पप्पू यादव भी तीनों ही नेता कुशवाहा,मांझी और सहनी पर नजर बनाए हुए थे। लेकिन अब मुकेश सहनी के यू टर्न से मांझी की उम्मीदों पर पानी फिरता दिख रहा है।



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें