ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

‘MP, राजस्थान और छत्तीसगढ़ सिर्फ झांकी है बिहार अभी बाकी है’ तीन राज्यों में BJP की जीत पर बोले सम्राट

PATNA: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में चार राज्यों के मतो की गिनती हो रही है। चुनावी नतीजों में भारी बढ़त मिलने से उत्साहित बीजेपी में जश्न का माहौल है। MP, राजस्थान और छत्

‘MP, राजस्थान और छत्तीसगढ़ सिर्फ झांकी है बिहार अभी बाकी है’ तीन राज्यों में BJP की जीत पर बोले सम्राट
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में चार राज्यों के मतो की गिनती हो रही है। चुनावी नतीजों में भारी बढ़त मिलने से उत्साहित बीजेपी में जश्न का माहौल है। MP, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की जीत का भारी उत्साह बिहार में देखने के मिल रहा है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि MP, राजस्थान और छत्तीसगढ़ सिर्फ झांकी है बिहार अभी बाकी है।


दरअसल, देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव की आज मतगणना हो रही है। आज सिर्फ चार राज्यों के मतों की गिनती हो रही है जबकि मेघालय में हुए चुनाव की मतगणना कल यानी सोमवार को होगी। शुरुआती रूझानों में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी को भारी बढ़त मिली है। तीन राज्यों में जीत का जश्न बिहार में मनाया जा रहा है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बड़ी संख्या में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया।


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार के साथ साथ पूरा देश अब सिर्फ नरेंद्र मोदी की गारंटी को जानता है। मोदी का गारंटी फिक्स है और देश किसी दूसरे को नहीं जानता है। राजस्थान हो, मध्य प्रदेश हो या छत्तीसगढ़ हो मोदी की गारंटी को देश की जनता ने मान लिया है। अब इस देश में एक ही गारंटी चलेगी और उसका नाम है मोदी गारंटी। एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ सिर्फ झांकी है अब बिहार बाकी है।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें