ब्रेकिंग
चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामदइंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंपधमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामदइंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंपधमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा

मांझी की इफ्तार पार्टी आज, सियासी दिग्गजों का होगा महाजुटान

PATNA : रमजान का पवित्र महीना अब खत्म होने वाला है। आज अलविदा की नमाज है और आज ही के दिन पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपनी तरफ से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया है। मांझी की पा

मांझी की इफ्तार पार्टी आज, सियासी दिग्गजों का होगा महाजुटान
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : रमजान का पवित्र महीना अब खत्म होने वाला है। आज अलविदा की नमाज है और आज ही के दिन पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपनी तरफ से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया है। मांझी की पार्टी में आज बिहार के सियासी धुरंधरों का जुटान देखने को मिलेगा। इफ्तार पार्टी में सभी राजनीतिक दल के नेताओं को न्योता दिया गया है। एक तरफ जहां एनडीए नेताओं की मौजूदगी होगी तो वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन में शामिल आरजेडी और लेफ्ट के नेताओं को भी इसमें दावत दी गई है। खास बात यह है कि जीतन राम मांझी ने अपने इफ्तार पार्टी में चिराग पासवान और मुकेश सहनी को भी बुलाया है। 


अपनी इफ्तार पार्टी को लेकर जीतन राम मांझी ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह दलीय भावना से ऊपर उठकर इसका आयोजन कर रहे हैं। मांझी ने इसीलिए सभी दलों के नेताओं को इस में दावत दी है। मांझी के स्टैंड रोड आवास पर आज शाम आयोजन होना है और इसके लिए सभी तैयारियां भी पूरी की जा चुकी हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर साथ-साथ नजर आने वाले हैं। तेजस्वी के साथ तेज प्रताप भी इस इफ्तार पार्टी में शामिल होंगे हालांकि दो दिन पहले तेज प्रताप ने मांझी के ऊपर आरोप लगाया था कि उन्हीं के घर से तेज को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। 


आज शाम होने वाली इफ्तार पार्टी के दौरान चिराग पासवान और मुकेश सहनी पर भी होंगी। चिराग पासवान को इफ्तार पार्टी में आने का न्योता खुद मांझी ने ही फोन पर दिया है। मुकेश सहनी भी आज मांझी की दावत में शामिल होने जा रहे हैं हालांकि उनकी तरफ से पार्टी के दूसरे नेता कांग्रेस पार्टी में शिरकत करेंगे। आपको बता दें कि कांग्रेस मुख्यालय में भी आज पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। यहां कौन-कौन से नेता पहुंचते हैं यह देखना भी दिलचस्प होगा।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें