ब्रेकिंग
भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़कीBihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहारभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़कीBihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार

महागठबंधन छोड़ने पर आज फैसला ले सकते हैं मांझी, हम कोर ग्रुप की बैठक बुलायी

PATNA : पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी आज महागठबंधन छोड़ने का फैसला ले सकते हैं। जीतन राम मांझी ने आज अपनी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के कोर ग्रुप की बैठक बुलाई है। मांझ

महागठबंधन छोड़ने पर आज फैसला ले सकते हैं मांझी, हम कोर ग्रुप की बैठक बुलायी
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी आज महागठबंधन छोड़ने का फैसला ले सकते हैं। जीतन राम मांझी ने आज अपनी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के कोर ग्रुप की बैठक बुलाई है। मांझी के स्टैंड रोड आवास पर सुबह 11 बजे से यह बैठक होगी। 


जीतन राम मांझी कोर ग्रुप के नेताओं के साथ इस बात पर चर्चा करेंगे कि विधानसभा चुनाव के पहले पार्टी आखिर किस विकल्प के साथ आगे बढ़े। पिछले दिनों हुई बैठक में पार्टी के नेताओं ने गठबंधन या किसी अन्य फैसले के लिए अधिकृत कर दिया था। बावजूद इसके मांझी एक बार अंतिम तौर पर पार्टी के नेताओं के साथ चर्चा करना चाहते हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए माना जा रहा है कि महागठबंधन से बाहर जाने का निर्णय ले सकते हैं हालांकि इसका ऐलान वह कब करेंगे इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है। पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के पहले आज होने वाली बेहद महत्वपूर्ण है। 


हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के सूत्रों की मानें तो जीतन राम मांझी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच फोन पर बातचीत हो चुकी है। मांझी के एनडीए में शामिल होने को लेकर अब केवल फैसला होना बाकी है। माझी महागठबंधन में लंबे वक्त से कोआर्डिनेशन कमेटी और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तय करने की मांग करते रहे हैं लेकिन आरजेडी ने इसको तवज्जो नहीं दी। मांझी इस मसले पर कांग्रेस का दरवाजा भी खटखटा चुके हैं लेकिन वहां भी उन्हें निराशा झेलनी पड़ी आखिरकार मांझी ने चुनाव के ठीक पहले नए विकल्प की तरफ कदम बढ़ाने का मन बना लिया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें