ब्रेकिंग
पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा

लोकसभा चुनाव के बाद नीतीश को बड़ा झटका : RJD में शामिल हुए JDU के ये दिग्गज नेता : इस सीट से लड़ सकते हैं उपचुनाव

PATNA : लोकसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को पहला बड़ा झटका लगा है। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे अजीत सिंह ने जेडीयू को अलविदा कह दिया है। जेडी

लोकसभा चुनाव के बाद नीतीश को बड़ा झटका : RJD में शामिल हुए JDU के ये दिग्गज नेता : इस सीट से लड़ सकते हैं उपचुनाव
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : लोकसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को पहला बड़ा झटका लगा है। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे अजीत सिंह ने जेडीयू को अलविदा कह दिया है। जेडीयू से इस्तीफा देने के बाद अब वह आरजेडी में शामिल हो गए हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि अजीत सिंह अपने भाई सुधाकर सिंह की सीट से आरजेडी के टिकट पर विधानसभा का उपचुनाव लड़ सकते हैं।


दरअसल, बक्सर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर पूर्वमंत्री और आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह अब सांसद बन गए हैं। सुधाकर सिंह ने रामगढ़ विधानसभा सीट से विधायक रहते लोकसभा का चुनाव लड़ा था। अब जब वह सांसद निर्वाचित हो गए हैं तो उन्हें रामगढ़ की विधायकी से इस्तीफा देना होगा और इस सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा। जिसको देखते हुए आरजेडी ने अपनी रणनीति तय कर ली है।


आरजेडी ने सांसद सुधाकर सिंह के भाई अजीत सिंह लोकसभा चुनाव के दौरान ही आरजेडी छोड़कर जेडीयू में शामिल हुए थे। लेकिन अब एक बार फिर उनकी घर वापसी हो गई है। अजीत सिंह ने जेडीयू से इस्तीफा दे दिया है और लालू प्रसाद के जन्मदिन के मौके पर उन्होंने आरजेडी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। माना जा रहा है कि रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में आरजेडी अजीत सिंह को अपना उम्मीदवार बना सकती है।


फिर से आरजेडी में वापसी के बाद अजीत सिंह ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करता आया हूं और दावा करता हूं कि रामगढ़ से चुनाव जीतकर दिखाउंगा। पार्टी ने जिस किसी को टिकट दिया, उसके लिए मैंने प्रचार किया है। रामगढ़ उपचुनाव में पार्टी जो भी फैसला लेगी मुझे मान्य होगा। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें