ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

काशीराम ने दलितों को जगाया और मायावती ने डुबोया, बोले लालू..हमने किया था वादा "ठाकुर तेरे अरमानों को दिल्ली तक पहुंचाएंगे"

PATNA: राजद की ओर से जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी समारोह पटना के एसकेएम हॉल में आयोजित की गयी। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने तैलिय चित्

काशीराम ने दलितों को जगाया और मायावती ने डुबोया, बोले लालू..हमने किया था वादा "ठाकुर तेरे अरमानों को दिल्ली तक पहुंचाएंगे"
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: राजद की ओर से जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी समारोह पटना के एसकेएम हॉल में आयोजित की गयी। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने तैलिय चित्र पर माल्यार्पण कर कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह सहित कई राजद नेता मौजूद रहे। मंच से राजद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लालू ने कहा कि काशीराम ने दलितों को जगाया है और मायावती ने दलितों को डुबोया है। 


कर्पूरी ठाकुर के भारत रत्न दिये जाने की केंद्र सरकार की घोषणा पर लालू ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी समाजिक न्याय के नेता थे। चुनाव नजदीक आ रहा है तब वोट बढ़ाने के लिए बीजेपी ने कर्पूरी ठाकुर का नाम लेना शुरू कर दिया है। भारत रत्न की उपाधि तो उनको मिलना ही था। उसको तो हम लेकर ही रहते। हमने कांशीराम जी और लोहिया जी को भी भारत रत्न देने की मांग की थी। यह हमारा हक है कोई भीख नहीं है। हमलोगों ने वादा किया था कि ठाकुर तेरे अरमानों को दिल्ली तक पहुंचाएंगे। हमारी पार्टी राजद ने उस वादे को पूरा किया। 


वही लालू ने यह भी कहा कि लोग लगे रहते है कि कैसे सरकार के गंठबंधन को तोड़ दिया जाये। ई सब तो होता रहेगा इसका परवाह नहीं करना है.. हमलोग को थोड़ा मजबूती के साथ मुकाबला करना है और जीतेंगे हमही लोग..जीतना हमही लोग को है..कितना भी माथा पटक ले। 


लालू ने कहा कि मंडल कमीशन को लागू करने में कई बार दिल्ली भी गये। मंडल कमीशन को हमलोगों ने लागू कराया। किस परिस्थिति में यह लागू हुआ और कैसे लागू हुआ यह कहना मुश्किल है। वीपी सिंह जी से मिलने के लिए दिल्ली भी गये थे। वीपी सिंह यह नहीं चाहते थे कि लालू बिहार का मुख्यमंत्री बने। तीन तीन ऑब्जर्वर हमारे खिलाफ जांच करने दिल्ली से आए थे। वही लालू ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि गरीबों को जोड़िये अतिपिछता दलित के घर जाइए और उनको पार्टी से जोड़िये और मजबूत बनाए। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें