ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेअफसरों की ‘री-एंट्री’...करप्शन पर सरकार की नीयत ठीक नहीं ! 80 Cr के DSP चर्चा में, जेल अधीक्षक 'विधु-रूपक' जैसे अधिकारियों की लंबी फेहरिस्त जिन्होंने तुरंत ले ली फील्ड पोस्टिंग बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेअफसरों की ‘री-एंट्री’...करप्शन पर सरकार की नीयत ठीक नहीं ! 80 Cr के DSP चर्चा में, जेल अधीक्षक 'विधु-रूपक' जैसे अधिकारियों की लंबी फेहरिस्त जिन्होंने तुरंत ले ली फील्ड पोस्टिंग

JDU सांसद सुनील कुमार पिंटू पर बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष..वे रास्ते पर चल रहे हैं..2024 नजदीक आ रहा है

PATNA: संसद की सुरक्षा में चूक को लेकर हंगामे के दौरान सदन में आसन के अपमान के आरोप में अब तक 141 सांसदों को सस्पेंड किया जा चुका है। इस पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिं

JDU सांसद सुनील कुमार पिंटू पर बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष..वे रास्ते पर चल रहे हैं..2024 नजदीक आ रहा है
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: संसद की सुरक्षा में चूक को लेकर हंगामे के दौरान सदन में आसन के अपमान के आरोप में अब तक 141 सांसदों को सस्पेंड किया जा चुका है। इस पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि देश में लोकतंत्र नहीं बचा है। उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष के सांसदों की एक ही मांग है कि संसद में जो दो लोग घुस आये थे आखिर सुरक्षा में कहां चुक हुई। देश के गृह मंत्री अमित साह इस पर सदन में बयान दें और इस पर चर्चा भी होनी चाहिए। अमित शाह विपक्ष के सवाल का जवाब दें। 


क्योंकि इस देश का आईबी और रॉ उनके ही नियंत्रण में है। गृह मंत्री संसद के सदस्य है। उनको लोकतंत्र पर भारी भरोसा है। दिनभर सुबह से लेकर शाम तक लोकतंत्र का जाप करते रहते हैं। वे लोकतंत्र के मंदिर में बयान नहीं देंगे अहमदाबाद में जाकर बयान देंगे। विपक्षी सांसद यदि मांग पर अडिग रहेंगे तो उनको निलंबित कर दिया जाएगा। अब यही उनकी लोकतंत्र की परिभाषा है।


बीते दिनों जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू ने इंडिया बैठक को लेकर तीखा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के पास इतना भी फंड नहीं था कि बैठक में समोसे खिला सके। केवल चाय और बिस्किट पर मीटिंग खत्म हो गई जबकि इसके पहले समोसा मिलता था। सुनील पिंटू के इस तरह के बयान पर जेडीयू सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि सुनील पिंटू रास्ते पर है। एक बार बहुत पहले हमने मजाक में पूछा था कि कब तक यहां टिकेंगे तब उन्होंने कहा था कि 2024 तक टिक जाएंगे। ललन सिंह ने आगे कहा कि अब तो 2024 नजदीक आ रहा है तो वे रास्ते पर चल रहे हैं। 


विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की चौथी बैठक बीते मंगलवार (19 दिसंबर) को दिल्ली में हुई थी। जिसमें ममता बनर्जी, लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। इंडिया गठबंधन की बैठक पर ललन सिंह ने कहा कि यह बैठक बहुत ही सफल रही। तीन सप्ताह के भीतर सभी राज्यों में सीटों का बंटवारा हो जाएगा। संयुक्त रूप से अभियान चलाया जाएगा। जो भाजपा को बुरा लग रहा है। 


नीतीश के पीएम उम्मीदवार के सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि यह सब बीजेपी की उपज है। भाजपा के नेताओं को नीतीश कुमार यह कहे हैं क्या कि वो पीएम उम्मीदवार हैं। वही आरएसएस पर हमला बोलते हुए ललन सिंह ने कहा कि आरएसएस जातीय गणना का विरोध कर रही है और पीएम मोदी और भाजपा नेता जातीय आधारित ट्वीट कर रहे हैं। क्या कीजिएगा इन लोगों का यही काम है। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें