ब्रेकिंग
VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़कीVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की

JDU विधानमंडल दल की बैठक के बाद बोले CM नीतीश, कहा- 24 फरवरी को होगी नव निर्वाचित सदस्यों की बैठक

PATNA:- बिहार विधानसभा के बजट सत्र को लेकर JDU विधानमंडल दल की बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में बजट सत्र के द

JDU विधानमंडल दल की बैठक के बाद बोले CM नीतीश, कहा- 24 फरवरी को होगी नव निर्वाचित सदस्यों की बैठक
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA:- बिहार विधानसभा के बजट सत्र को लेकर JDU विधानमंडल दल की बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में बजट सत्र के दौरान जदयू विधायकों की सदन में भूमिका पर चर्चा हुई साथ ही विपक्ष के हमलों से कैसे बचा जाए और सरकार के काम काज को सदन के माध्यम से लोगों तक कैसे पहुंचाया जाय इन सभी मुद्दों पर भी चर्चा हुई। जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीडिया से बातचीत की। 


मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि विधायक दल की बैठक पहली बार पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें सदस्यों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। बैठक में शामिल सभी सदस्यों को सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया। वही नवनिर्वाचित सदस्यों को भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।


सीएम नीतीश ने कहा कि नव निर्वाचित सदस्यों के साथ आगामी 24 फरवरी (बुधवार) को एक बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें उन्हें कई जानकारियां दी जाएगी। इस बैठक में पार्टी के कई लोग भी शामिल होंगे। समाज में बेहतर माहौल बने और भाईचारा कायम रहे इस बात की चर्चा बैठक में की जाएगी।


कोरोना के संबंध में पूछे जाने पर सीएम नीतीश ने कहा कि दुनियां में कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है। बिहार में कोरोना की जांच की जा रही है। इसे लेकर हर दिन रिपोर्ट भी आ रही है। कोरोना वैक्सीनेशन पर उन्होंने कहा कि सभी लोगों को वैक्सीन के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्हें बताया जाएगा कि टीकाकरण से ही कोरोना से मुक्ति मिलेगी। सीएम नीतीश ने उम्मीद जताया कि वैक्सीनेशन से ही लोगों को फायदा मिलेगा और और इस वैश्विक महामारी से छूटकारा मिल सकेगा। कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर लोगों को प्रेरित किया जाएगा जिसे लेकर पूरी तैयारी की जा रही है। सीएम ने कहा कि कोरोना मामले जितना काम हो रहा है उससे लोगों को सहुलियत जरूर मिली है।


20 फरवरी को होने वाले नीति आयोग की बैठक पर सीएम नीतीश ने कहा कि पीएम मोदी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में कृषि, बुनियादी ढांचा, विनिर्माण और मानव संसाधन विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। नीति आयोग का शीर्ष निकाय परिषद में सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उप-राज्यपाल, कई केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल होंगे। सीएम नीतीश कुमार खुद इस बैठक में शामिल होंगे। नीतीश कुमार ने बताया कि नीति आयोग की बैठक में बिहार में हो रहे विकास कार्यों की भी चर्चा की जाएगी।  


टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें