ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेअफसरों की ‘री-एंट्री’...करप्शन पर सरकार की नीयत ठीक नहीं ! 80 Cr के DSP चर्चा में, जेल अधीक्षक 'विधु-रूपक' जैसे अधिकारियों की लंबी फेहरिस्त जिन्होंने तुरंत ले ली फील्ड पोस्टिंग बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेअफसरों की ‘री-एंट्री’...करप्शन पर सरकार की नीयत ठीक नहीं ! 80 Cr के DSP चर्चा में, जेल अधीक्षक 'विधु-रूपक' जैसे अधिकारियों की लंबी फेहरिस्त जिन्होंने तुरंत ले ली फील्ड पोस्टिंग

इस सदी के सबसे बड़े नॉन सीरियस नेता राहुल गांधी, बोली बीजेपी..3 राज्यों में हारने के बाद थेथरलॉजी पर उतर आए हैं

DESK: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस सदी के सबसे बड़े नॉन-सीरियस लीडर हैं। राजनीति और देश को लेकर वो बिल्कुल सीरियस नहीं है। उनको यह भी पता नहीं होता कि वो क्या कहते हैं? केंद्

 इस सदी के सबसे बड़े नॉन सीरियस नेता राहुल गांधी, बोली बीजेपी..3 राज्यों में हारने के बाद थेथरलॉजी पर उतर आए हैं
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस सदी के सबसे बड़े नॉन-सीरियस लीडर हैं। राजनीति और देश को लेकर वो बिल्कुल सीरियस नहीं है। उनको यह भी पता नहीं होता कि वो क्या कहते हैं? केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने मिमिक्री विवाद को लेकर राहुल गांधी के बारे में यह बातें कही। 


बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि अपमान किसने किया कैसे किया सब जानते हैं। वहां पर एमपी बैठे हुए थे मैंने उनका वीडियो लिया मेरा वीडियो मेरे फोन पर है। मीडिया कह रहा है मोदी जी कह रहे हैं किसी ने कुछ कहा ही नहीं है। हमारे 150 एमपी को सदन से बाहर फेंक दिया गया। उसके बारे में मीडिया में कोई चर्चा नहीं हो रही है। 


राहुल गांधी ने आगे कहा कि ना तो अडाणी जी और राफेल पर कोई चर्चा नहीं हो रही है और ना ही बेरोजगारी पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। सिर्फ मिमिक्री पर चर्चा हो रही है। हमारे एमपी दुखी है बाहर बैठे है उन पर आप चर्चा कर रहे हो थोड़ा तो न्यूज दिखा दिया करो ना जिम्मेदारी बनती है एक लाइन पर चलेंगे तो क्या कहें। 


वही राहुल गांधी के इस बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी जैसे नॉन-सीरियस इंसान पर ज्यादा कमेंट करने से कुछ नहीं होने वाला है। तीन राज्यों में हारने के बाद थेथरलॉजी की सीमा पार कर गये हैं। राहुल गांधी ने हदें पार कर दी। सदन के अंदर जो व्यवहार कर रहे है उस बिहेवियर पर कहते हैं उनके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। 


गिरिराज ने कहा कि कांग्रेस ने भी 92 लोगों को निकाल चुके है उस समय उनकी जुबान नहीं खुलती थी। राहुल गांधी को मना करना चाहिए था कि उपराष्ट्रपति का मिमिक्री मत करो। उपराष्ट्रपति एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति होते है। ये जब राहुल गांधी को समझ नहीं है तो समझदारी कब आएगी भगवान जाने। वही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बारे में कहा कि खरगे जी सदन में जितने बार खड़े होते है शायद ही कोई नेता इतनी बार खड़े होकर बोलता होगा। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें