ब्रेकिंग
वियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांसबदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें....बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामनेवियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांसबदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें....बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने

डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा के खर्च विवाद में कूदे गिरिराज सिंह, कहा- ये कांग्रेस के 10 साल के मौनी बाबा का शासन नहीं

PATNA : गिरिराज सिंह ने कांग्रेस के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा पर होने वाले खर्च को लेकर उठाए सवाल का करारा जवाब दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि ये पीएम मोदी क

डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा के खर्च विवाद में कूदे गिरिराज सिंह, कहा- ये कांग्रेस के 10 साल के मौनी बाबा का शासन नहीं
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : गिरिराज सिंह ने कांग्रेस के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा पर होने वाले खर्च को लेकर उठाए सवाल का करारा जवाब दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि ये पीएम मोदी का शासन है जिसका पूरी दुनिया लोहा मानती है ये कांग्रेस के दस साल वाले मौनी बाबा का शासन नहीं है।


केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी के शासनकाल में देश की प्रतिष्ठा में चार चांद लगा है। पूरी दुनिया में भारत तीसरी ताकत बन कर उभरा है। खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी पीएम मोदी की तारीफ करते नहीं थकते हैं। ये पीएम मोदी का शासन है न कि दस सालों के मौनी बाबा वाले यूपीए का शासन । जो लोग टैक्स पेयर की बात कर रहे उन्होनें  नेशनल हेराल्ड को अपनी संपत्ति बना ली तो कुछ नजर नहीं आया आज देश का सम्मान बढ़ रहा है तो हो-हल्ला मचा रहे हैं।


बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप के भारत आगमन पर 100 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। लेकिन ये पैसा एक समिति के जरिए खर्च हो रहा है।  देश को यह जानने का हक है कि सरकार ने इस समिति को कितना पैसा दिया है। प्रियंका गांधी ने शनिवार को ट्वीट किया, 'राष्ट्रपति ट्रंप के आगमन पर 100 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। लेकिन ये पैसा एक समिति के जरिए खर्च हो रहा है। समिति के सदस्यों को पता ही नहीं कि वो उसके सदस्य हैं। क्या देश को ये जानने का हक नहीं कि किस मंत्रालय ने समिति को कितना पैसा दिया? समिति की आड़ में सरकार क्या छिपा रही है?'


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें