ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

‘देश को राहुल की नहीं, पीएम मोदी की गारंटी पर भरोसा’ सुशील मोदी का कांग्रेस पर हमला

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार जब 1 रुपये भेजती थी, तब मात्र 15 पैसे जनता तक पहुंचते थे। आज एनडीए सरकार किसानों-गरीबों के खाते मे

‘देश को राहुल की नहीं, पीएम मोदी की गारंटी पर भरोसा’ सुशील मोदी का कांग्रेस पर हमला
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार जब 1 रुपये भेजती थी, तब मात्र 15 पैसे जनता तक पहुंचते थे। आज एनडीए सरकार किसानों-गरीबों के खाते में सीधे पैसे भेजती है। देश राहुल गांधी की नहीं, पीएम मोदी की गारंटी पर भरोसा करता है।


सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में कांग्रेस न अपने विधायकों को एकजुट रख पा रही है, न उनका भविष्य सुरक्षित है। जो राहुल गांधी अमेठी और रायबरेली सहित उत्तर प्रदेश की किसी सीट से कांग्रेस के जीतने की गारंटी नहीं दे सकते, वे किसानों को फसल खरीदने और 30 लाख युवाओं को नौकरी देने की गारंटी कैसे दे सकते हैं?


उन्होंने कहा कि पिछले साल नवम्बर-दिसम्बर में तीन हिंदी भाषी राज्यों के विधानसभा चुनाव में जनता राहुल गांधी की गारंटी को खारिज कर चुकी है। जातीय जनगणना कराने का मुद्दा फेल हो गया। मोदी ने कहा कि अमेठी की जनता ने राहुल गांधी को नकार दिया, इसलिए उन्होंने जमानत जब्त होने के डर से फिर केरल के मुस्लिम-बहुल वायनाड संसदीय क्षेत्र से ही चुनाव लड़ने का फैसला किया। वहां भाकपा पहले ही अपना उम्मीदवार घोषित कर गठबंधन तोड़ चुकी है।


सुशील मोदी ने कहा कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं दिखायी। उन्होंने राजस्थान से राज्यसभा सदस्य बनने का सुरक्षित रास्ता चुन लिया। हारने के डर से सहमी कांग्रेस की किसी भी गारंटी पर जनता को भरोसा नहीं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें