ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

चिराग ने विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों का किया ऐलान, दोनों सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

PATNA : बिहार विधानसभा की दो खाली सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सूबे के सियासी गलियारे में जबरदस्त चर्चा है। चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने उपचुनाव

चिराग ने विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों का किया ऐलान, दोनों सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार विधानसभा की दो खाली सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सूबे के सियासी गलियारे में जबरदस्त चर्चा है। चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने उपचुनाव की दोनों सीटों कुशेश्वरस्थान और तारापुर के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। तारापुर से चंदन सिंह प्रत्याशी बनाए गये हैं तो वही कुशेश्ववर स्थान से अंजू देवी लोज जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की उम्मीदवार बनाईं गयी हैं। चिराग पासवान ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।


चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा की 2 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास कुशेश्वरस्थान और तारापुर दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चिराग पासवान ने इस बात के पहले ही संकेत दे दिए थे कि उनकी पार्टी विधानसभा उपचुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी। 


इसीलिए चुनाव आयोग में पार्टी सिंबल और नाम को लेकर फैसला भी किया। अब चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास में तारापुर से चंदन सिंह और कुशेश्वरस्थान से अंजू देवी को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने आधिकारिक तौर पर दोनों उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है जल्द ही यह उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र भी दाखिल करेंगे। आपको बता दें कि तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं 8 अक्टूबर तक के नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख है।


गौरतलब है कि इन दोनों सीटों पर जेडीयू का कब्जा रहा है. कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट जदयू विधायक शशि भूषण हजारी के निधन के बाद खाली हुई थी. इसके बाद तारापुर विधानसभा सीट पूर्व मंत्री और जेडीयू के एमएलए मेवालाल चौधरी के निधन के बाद खाली हुई. इन दोनों सीटों पर एनडीए की ओर से जेडीयू के कैंडिडेट खड़े हुए हैं. जबकि महागठबंधन की ओर से कांग्रेस और आरजेडी ने अलग-अलग उम्मीदवारों को टिकट दिया है.


गौरतलब हो कि बीते मंगलवार को निर्वाचन आयोग की ओर से बिहार विधानसभा की दो सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा की गई थी. भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक कुशेश्‍वरस्‍थान और तारापुर पर होने वाले मतदान का परिणाम दो नवंबर को आएगा. इन दोनों सीटों के लिए एक अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया गया था.


आठ अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे. 11 अक्टूबर को स्क्रूटनी होगी जबकि 16 अक्टूबर तक कैंडिडेट्स अपना नाम वापस ले सकते हैं. 30 को वोटिंग के बाद 2 नवंबर को रिजल्ट आएगा और 5 नवंबर से पहले उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें