ब्रेकिंग
बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियोसूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारबिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियोसूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार

‘BJP-JDU और कांग्रेस के लोग लालू की राजनीतिक पैदाइश’ RJD बोली- जिसको संस्कार नहीं वह कुछ भी बोल सकता है

PATNA: दिल्ली में कल यानी 19 दिसंबर को होने वाली इंडी गठबंधन की चौथी बैठक को लेकर बिहार की सियासत एक बार फिर से गर्म हो गई है। बीजेपी इस बैठक को लेकर हमलावर हो गई है और भाजपा नेता

‘BJP-JDU और कांग्रेस के लोग लालू की राजनीतिक पैदाइश’ RJD बोली- जिसको संस्कार नहीं वह कुछ भी बोल सकता है
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: दिल्ली में कल यानी 19 दिसंबर को होने वाली इंडी गठबंधन की चौथी बैठक को लेकर बिहार की सियासत एक बार फिर से गर्म हो गई है। बीजेपी इस बैठक को लेकर हमलावर हो गई है और भाजपा नेता इसे हताश, निराश और थके हुए लोगों की टी पार्टी बता रहे हैं। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने तो यहां तक कह दिया कि लालू प्रसाद बिहार के आपराधिक चेहरा है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान पर आरजेडी ने पलटवार किया है।


लालू के करीबी विधायक और आरजेडी के वरिष्ठ नेता भाई बीरेंद्र ने कहा है कि BJP, JDU और कांग्रेस के लोग लालू यादव की राजनीतिक पैदाइश हैं, उन्हें लालू यादव के ऊपर ओछी बात बोलने का अधिकार नहीं है। भाई बीरेंद्र ने कहा कि बिहार में जितने भी दल हैं, चाहे वह बीजेपी हो, जेडीयू हो, कांग्रेस हो या आरजेडी हो ये सब लालू यादव की राजनीतिक पैदाइश के लोग है। लालू यादव के सानिध्य में ये कभी न कभी आरजेडी में रहे हैं, जनता दल में रहे हैं।


उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद के चाहने पर ये लोग कभी मंत्री बने तो कभी मुख्य सचेतक बने हैं। ऐसे में लालू के राजनीतिक पैदाइश लोगों कोई ओझी बात बोलते हैं तो निश्चित तौर पर यह संस्कार की बात है। जिसको कोई संस्कार नहीं है वह कुछ भी बोल सकता है। वहीं गिरिराज सिंह के यह चुनौती देने पर कि नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से जाकर चुनाव लड़ लें, इसपर उन्होंने कहा कि यह बात तो पार्टी और महागठबंधन के लोग तय करेंगे कि कौन कहां से चुनाव लड़ेगा। मोदी के खिलाफ लड़ाई तय है और लोग लड़ेंगे ही। 


वहीं वाराणसी में जेडीयू की रैली रद्द होने पर आरजेडी विधायक ने कहा कि इससे देश में एक मैसेज गया है कि भाजपा किस तरह से तुगलकी फरमान जारी करती है। भाजपा के पास झटका-लटका को छोड़कर कोई मुद्दा नही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें