ब्रेकिंग
बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM

प्रवासियों पर आप का दांव, सांसद संजय सिंह बिहारी मजदूरों को फ्लाइट से लेकर पटना पहुंचे

PATNA : कोरोना काल में प्रवासियों को लेकर बिहार की सियासत से लगातार गर्म है। दिल्ली में बिहारी मजदूरों को लेकर आम आदमी पार्टी और जनता दल यूनाइटेड आमने सामने नजर आए थे और अब एक बार

 प्रवासियों पर आप का दांव, सांसद संजय सिंह बिहारी मजदूरों को फ्लाइट से लेकर पटना पहुंचे
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : कोरोना काल में प्रवासियों को लेकर बिहार की सियासत से लगातार गर्म है। दिल्ली में बिहारी मजदूरों को लेकर आम आदमी पार्टी और जनता दल यूनाइटेड आमने सामने नजर आए थे और अब एक बार फिर से आम आदमी पार्टी ने प्रवासियों पर बड़ा सियासी दांव खेल दिया है। आप सांसद संजय सिंह बुधवार की रात दिल्ली से बिहारी मजदूरों को लेकर पटना पहुंचे। संजय सिंह ने अपने सांसद कोटे के तहत मिलने वाले एक साल के सभी 34 मुफ्त हवाई टिकट का इस्तेमाल बिहारियों के लिए किया है। 


बिहारी मजदूरों को लेकर पटना पहुंचे आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला है। संजय सिंह बिहार के प्रभारी भी हैं और प्रवासियों के मुद्दे पर उन्होंने लगातार बिहार सरकार को घेरा था हालांकि बाद में जनता दल यूनाइटेड के नेताओं ने भी उन्हें जवाब दिया था। लेकिन अब मजदूरों को लेकर फ्लाइट से पटना पहुंचे संजय सिंह ने कहा है कि बिहार सरकार अपने प्रवासी मजदूरों, कामगारों और छात्रों को सम्मान के साथ बिहार बुलाने में फेल साबित हो गई है। 


पटना पहुंचे संजय सिंह ने कहा है कि उन्होंने सांसद कोटे से मिलने वाले एक साल के अंदर अपने सभी 34 मुफ्त हवाई जहाज यात्रा के टिकटों का इस्तेमाल बिहारियों के लिए किया है। यह बिहारी हैं जो दिल्ली में फंसे थे और कुछ कारणों से जल्द अपने घर वापस आना चाहते थे और बिहार की गलत नीतियों के कारण लाखों प्रवासियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है हालांकि आम आदमी पार्टी ने ऐसे हजारों प्रवासियों की मदद की है जो घर वापस आना चाहते थे। संजय सिंह ने कहा है कि कोरोना का डर खत्म होते ही सभी बिहारी मजदूर वापस दिल्ली आ जाएंगे और दिल्ली सरकार इनके लिए हमेशा खड़ी रहेगी।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें