ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

Bihar Vidhansabha Session: सिटिंग अरेंजमेंट को लेकर सदन के अंदर भारी बवाल, विपक्ष के विधायक सत्तापक्ष के तरफ आकर बैठे; पक्ष-विपक्ष के बीच खूब हुई नोकझोंक

PATNA: बिहार विधानसभा में शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही के दौरान सदन में सिटिंग अरेंजमेंट को लेकर भारी बवाल हो गया। विपक्ष के विधायक सत्तापक्ष के तरफ़ आकर बैठ गए। इस

Bihar Vidhansabha Session: सिटिंग अरेंजमेंट को लेकर सदन के अंदर भारी बवाल, विपक्ष के विधायक सत्तापक्ष के तरफ आकर बैठे; पक्ष-विपक्ष के बीच खूब हुई नोकझोंक
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार विधानसभा में शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही के दौरान सदन में सिटिंग अरेंजमेंट को लेकर भारी बवाल हो गया। विपक्ष के विधायक सत्तापक्ष के तरफ़ आकर बैठ गए। इस दौरान पक्ष-विपक्ष के बीच खूब नोकझोंक हुई। आरजेडी विधायक भाई बीरेंद्र सीएम की कुर्सी तक पहुंच गए। मार्शल ने विदायक को जबरन खींचकर हटाया। भारी हंगामे के बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया।


दरअसल, चौथे दिन की कार्यवाही के दौरान आरजेडी विधायक आलोक मेहता ने सदन में सिटिंग अरेजमेंट को लेकर सवाल उठाया। जिसके बाद विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया और बेल में जा पहुंचे। इस दौरान आरजेडी विदायक भाई बीरेंद्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कुर्सी तक जा पहुंचे और जोरदार हंगामा करने लगे।


विपक्ष के अन्य विधायकों ने भी आरजेडी विधायक का साथ दिया औऱ सिटिंग अरेंजमेट को लेकर बवाल कर दिया। इस दौरान विपक्ष के विधायक सत्तापक्ष की तरफ़ आकर बैठ गए और पक्ष-विपक्ष के बीच खूब नोकझोंक हुई। राजद विधायक भाई वीरेंद्र तो सीएम नीतीश की जगह लकड़ी पर जाकर बैठ गए। 


बाद में मार्शन द्वारा भाई बीरेंद्र समेत सभी विधायकों को वहां से जबरन हटाया। भारी हंगामे के बाद विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने सदन की कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें