ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

बिहार में बढ़ते क्राइम के बीच बोले चिराग पासवान, हमें नहीं चाहिए जनता राज

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध पर अब सियासत शुरू हो गई है। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कहना है कि बिहार में जंगलराज नहीं, जनता राज है तो वहीं, अब एलजेपी के अध्यक्ष चिराग प

बिहार में बढ़ते क्राइम के बीच बोले चिराग पासवान, हमें नहीं चाहिए जनता राज
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध पर अब सियासत शुरू हो गई है। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कहना है कि बिहार में जंगलराज नहीं, जनता राज है तो वहीं, अब एलजेपी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कह दिया है कि हमें जनता राज नहीं चाहिए। दरअसल, बेगूसराय में 11 लोगों को गोली मार दी गई थी, जिसके बाद से सीएम नीतीश विपक्ष के घेरे में आ रहे हैं। 




चिराग पासवान ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा है, नीतीश कुमार जी! बिहार में अराजक की स्तिथि उत्पन्न हो गई है। बेगूसराय में गोलीकांड फिर पटना में अपहरण उसके बाद अब भागलपुर में गोली मारकर एक युवक की हत्या कर देना। नीतीश कुमार हमे हमारा पुराना बिहार लौटा दीजिए, नहीं चाहिए ऐसा जनता राज। बिहारियों को जान से क्यों खेल रहे है आप?




दरअसल, बिहार में महागठबंधन की सरकार ने लगभग एक महीने से ज्यादा का वक्त पूरा किया है। इसी बीच कई ऐसे आपराधिक मामले आए, जिसके कारण सरकार को जवाब देना मुश्किल हो गया है। बेगूसराय की घटना के बाद विपक्ष लगातार मुख्यमंत्री पर हमला बोल रहा है। कई नेताओं ने तो उनसे इस्तीफे की मांग भी कर दी है। इनमें एक चिराग पासवान भी हैं। चिराग ने इस बार कहा है कि हमें ऐसा जनता राज नहीं चाहिए जिसकी कीमत लोगों की जान देकर चुकानी पड़े। 



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें