ब्रेकिंग
पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा

बिहार के 8 मंत्रियों को मंत्रालय दिये जाने पर बोले तेजस्वी यादव, इन सभी को मोदी जी ने झुनझुना थमा दिया

PATNA: मोदी कैबिनेट में शामिल सभी मंत्रियों के बीच मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया है। मोदी कैबिनेट में शामिल बिहार के 8 मंत्रियों के बीच भी मंत्रालय का बंटवारा किया गया है।

बिहार के 8 मंत्रियों को मंत्रालय दिये जाने पर बोले तेजस्वी यादव, इन सभी को मोदी जी ने झुनझुना थमा दिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: मोदी कैबिनेट में शामिल सभी मंत्रियों के बीच मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया है। मोदी कैबिनेट में शामिल बिहार के 8 मंत्रियों के बीच भी मंत्रालय का बंटवारा किया गया है। बिहार के 4 केंद्रीय मंत्रियों और 4 केंद्रीय राज्य मंत्री को मंत्रालय दिया गया है। बिहार के सांसदों के बीच मंत्रालय के बंटवारे पर तेजस्वी यादव ने कहा है कि इन सभी को झुनझुना थमा दिया गया है। 


दिल्ली से पटना पहुंचे राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बार माहौल कुछ अलग है। इस बार जितनी भी जांच एजेंसिया हैं उनको निष्पक्ष रहना पड़ेगा नहीं तो पार्लियामेंट में ईंट से ईंट बजेगा। तेजस्वी ने आगे कहा कि इस बार का विपक्ष बहुत ही मजबूत है। इस बार बिहार निर्णायक भूमिका में है। 


तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग नीतीश कुमार को करना चाहिए। देशभर में जातीय आधारित गणना भी करानी चाहिए। इस बार मोदी जी इधर-उधर बोलकर निकल नहीं सकते क्योंकि इस बार विपक्ष मजबूत है। तेजस्वी ने कहा कि ज्यादा सीटों का अंतर नहीं है। इस बार भाजपा खुद बहुमत पार नहीं कर पाई है। केंद्र की मोदी सरकार वैशाखी पर है। इस बार सबसे कमजोर प्रधानमंत्री के रूप में साबित होंगे। 


वही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि अब देश और बिहार का विकास होगा। पीएम मोदी ने  अपने संकल्प को दोहराने का काम किया है। देश में 3 करोड़ पक्के मकान गरीबों को मिलेगा इसकी शुरुआत पहले ही कैबिनेट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें