ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

विभागीय बैठक के बाद बोले मंत्री सुमित सिंह- बिहार में जल्द होगी प्लेसमेंट सेल की स्थापना, स्किल के अनुसार युवाओं को दिया जाएगा रोजगार

PATNA:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा बैठक हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। विभागी

विभागीय बैठक के बाद बोले मंत्री सुमित सिंह- बिहार में जल्द होगी प्लेसमेंट सेल की स्थापना, स्किल के अनुसार युवाओं को दिया जाएगा रोजगार
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle


PATNA:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा बैठक हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। विभागीय बैठक में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित सिंह सहित विभाग के अधिकारी शामिल हुए।


विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित सिंह ने बताया कि बिहार में IIT, BIT, IIIT, ITI जैसे टेक्निकल प्रशिक्षण संस्थान से ट्रेनिंग लेने वाले युवाओं को स्किल के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। रोजगार को लेकर विभाग द्वारा जल्द ही एक प्लेसमेंट सेल की स्थापना की जाएगी। जिसमें विज्ञान और तकनीकी से जुड़े प्रदेश के युवाओं को  स्किल के अनुसार रोजगार दिया जाएगा।


मंत्री सुमित सिंह ने कहा कि प्रदेश के विकास में युवाओं के टैलेंट का सदुपयोग किया जाएगा साथ ही विज्ञान से होने वाले फायदे को के बारे में लोगों को जागरूक करने की कोशिश की जाएगी। वही छात्रों में वैज्ञानिक सोच पैदा करने के लिए व्यापक योजना बनाकर उसपर काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार अपने वादे के अनुसार युवाओं के रोजगार पर पूरा फोकस कर रही है। सुमित सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद इंजीनियर हैं इसलिए यह विभाग उनके दिल के बेहद करीब रहा है। विज्ञान और तकनीकी के माध्यम से प्रदेश की तरक्की और युवाओं के भविष्य संवारने के लिए मुख्यमंत्री प्रयासरत रहे हैंं मैं उनके प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित हूं।




टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें