ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

बेगूसराय गोलीकांड: गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, कहा- नीतीश ने कराई है फायरिंग

PATNA : बेगूसराय में हुई गोलीकांड को लेकर बिहार में लगातार सियासत हो रही है। जिस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना को एक साज़िश बता दिया और इसमें जाति को जोड़ दिया, इससे

बेगूसराय गोलीकांड: गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, कहा- नीतीश ने कराई है फायरिंग
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बेगूसराय में हुई गोलीकांड को लेकर बिहार में लगातार सियासत हो रही है। जिस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना को एक साज़िश बता दिया और इसमें जाति को जोड़ दिया, इससे बीजेपी नेताओं का तल्खी तेवर दिखने लगा है। इसी बीच अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश पर गंभीर आरोप लगाया है। सिंह ने कहा है कि बेगूसराय में फायरिंग सीएम नीतीश ने कराई है। इससे पहले भी गिरिराज सिंह ये बात कह चुके हैं कि हो सकता है कि गोलीकांड का अपराधी किसी सरकारी ऑफिस में छिपकर बैठा हो। लेकिन, इस बार उन्होंने सीधे तौर पर नीतीश कुमार का नाम लेते हुए कह दिया है कि बेगूसराय में फायरिंग सीएम नीतीश ने कराई है।




गिरिराज सिंह ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस तरह बेगूसराय में सीरियल फायरिंग को जाति से जोड़कर उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उससे लगता है कि नीतीश कुमार ने ही फायरिंग करवाई है।




गौरतलब है कि बेगूसराय की घटना को लेकर जब पत्रकारों ने सीएम नीतीश से सवाल पूछा था तो उन्होंने मृतकों और घायलों की जाति बताना शुरू कर दिया था। नीतीश का ये बयान उनपर ही भारी पड़ता दिख रहा है। बीजेपी नेताओं ने उन्हें घेरे में लेना शुरू कर दिया है। अब गिरिराज सिंह ने साफ़ तौर पर कह दिया है कि नीतीश कुमार जिस तरह बेगूसराय में सीरियल फायरिंग को जाति से जोड़कर उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उससे लगता है कि नीतीश कुमार ने ही फायरिंग करवाई है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें