ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

अनंत सिंह की विधायकी पर संकट, सजा के एलान से पहले समर्थकों में छाई खामोशी

PATNA : पटना की अदालत में विधायक अनंत सिंह को एके-47 बरामदगी मामले में दोषी करार दिया है। कोर्ट इस मामले में 21 जून को सजा का ऐलान करेगा लेकिन उसके पहले अनंत सिंह को दोषी करार

अनंत सिंह की विधायकी पर संकट, सजा के एलान से पहले समर्थकों में छाई खामोशी
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : पटना की अदालत में विधायक अनंत सिंह को एके-47 बरामदगी मामले में दोषी करार दिया है। कोर्ट इस मामले में 21 जून को सजा का ऐलान करेगा लेकिन उसके पहले अनंत सिंह को दोषी करार दिए जाने के बाद उनके परिवार से लेकर समर्थकों तक के बीच मायूसी छाई हुई है। पटना का सरकारी आवास हो या फिर अनंत सिंह का गांव जहां कहीं भी उनके समर्थक हैं हर तरफ केवल खामोशी छाई हुई है। फर्स्ट बिहार ने एके-47 बरामदगी मामले में अनंत सिंह को दोषी करार दिए जाने के बाद पटना के माल रोड स्थित उनके सरकारी आवास का जायजा लिया है। सरकारी आवास पर परिवार का कोई सदस्य से बातचीत करने के लिए मौजूद नहीं हैं। थोड़े बहुत जो समर्थक हैं वो भी सजा का एलान होने से पहले कुछ बोलना नहीं चाहते हैं। अनंत सिंह कभी जहां अपना दरबार लगाया करते थे और छोटे सरकार के संबोधन के साथ उनका दरबार सकता था, आज वहां हर तरफ सन्नाटा पसरा है। 


फर्स्ट बिहार ने अनंत सिंह के सरकारी आवास का जायजा लिया तो वहां नजारा पहले से काफी बदला–बदला दिखा। भले ही कोई कुछ बोला नहीं चाहता हो लेकिन अंदर ही अंदर सबके मन में आक्रोश दिखा। सीधी नाराजगी नीतीश सरकार से है, अनंत सिंह के समर्थक मानते हैं कि सरकार में उन्हें जबरदस्ती ऐसे मामलों में फंसाया है। हालांकि कोर्ट इस मामले में अनंत सिंह को दोषी करार दे चुका है। अनंत सिंह को जिस मामले में सजा सुनाई जानी है उस मामले में एलान के साथ उनकी विधायकी पर खतरा मंडरा सकता है। अगर सजा 2 साल से ज्यादा हुई तो अनंत सिंह की विधायक की चली जाएगी। ऐसे में चुनाव हो सकते हैं। 


कानूनी जानकार बताते हैं कि आईपीसी और विस्फोटक अधिनियम की जो धाराएं अनंत पर लगाई गई हैं, उसके मुताबिक उन्हें कम से कम सात साल और अधिकतम -उम्रकैद की सजा हो सकती है। जनप्रतिनिधित्व कानून के मुताबिक, दो साल से अधिक सजा होने पर विधायकी जाने का प्रावधान है। ऐसे में अनंत की विधानसभा की सदस्यता जा सकती है। अनंत सिंह पर आईपीसी की धारा 414 लगाया गया। इसमें 3 साल तक की सजा है। 25 (1) (ए) (बी) आर्म्स एक्ट में 10 साल या जुर्माना के साथ आजीवन कारावास, 25 (1) (ए) आर्म्स एक्ट में कम से कम 7 और अधिकतम 10, 25 (1) (एए) 35 आर्म्स एक्ट में 7 साल या आजीवन कारावास, 3/4 विस्फोटक अधिनियम में 10 साल या आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है। ऐसे में उनके करीबियों के बीच खामोशी की वजह को समझा जा सकता है।


इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें