ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

अब बीजेपी लड़ेगी BTET और CTET पास अभ्यर्थियों की लड़ाई, जायसवाल ने नीतीश को दी चुनौती

PATNA : बिहार में BTET और CTET पास अभ्यर्थी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें हर बार सिर्फ पुलिस के डंडे ही हाथ लगते हैं। लेकिन अब इन अभ्यर्थियों को भारतीय जनता पार्टी (बीजे

अब बीजेपी लड़ेगी BTET और CTET पास अभ्यर्थियों की लड़ाई, जायसवाल ने नीतीश को दी चुनौती
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में BTET और CTET पास अभ्यर्थी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें हर बार सिर्फ पुलिस के डंडे ही हाथ लगते हैं। लेकिन अब इन अभ्यर्थियों को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का साथ मिल गया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने आज यानी मंगलवार को इन अभ्यर्थियों को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बुलाया है। जायसवाल ने उन्हें आश्वासन दिया है कि अब उनकी लड़ाई बीजेपी लड़ेगी। साथ ही उन्होंने बिहार सरकार को भी चुनौती दे दी है। 




संजय जायसवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा है कि NDA की सरकार में जो जनता से रोज़गार और नौकरी देने का वादा किया गया था कम से कम उसे तो पूरा कर लिया जाए। तेजस्वी यादव ने भी वादा किया था कि अगर बिहार में हमारी सरकार बनती है तो हम 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे। उस वक्त तेजस्वी के इस वादे पर खुद नीतीश कुमार ने ही तंज कसा था कि इतनी नौकरियां क्या तुम्हारे पिता जी जेल से लाकर देंगे। जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार सिर्फ उन्ही लोगों को नियुक्ति पत्र बांटने में लगे हैं, जिनकी जॉइनिंग महीनों पहले ही हो चुकी है। 




बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नीतीश कुमार को खुली चुनौती दी है कि अगर इन अभ्यर्थियों की बहाली नहीं होती है तो हम विधानसभा में जमकर हंगामा करेंगे और सदन को शान्ति से चलने नहीं देंगे। नीतीश कुमार केवल नौकरी देने का दिखावा कर रहे हैं। यही वजह है कि अपने सहयोगी तेजस्वी यादव के साथ मिलकर वे ऐसे पुलिस कर्मियों को नियुक्ति पत्र बांट रहे हैं जो अपनी ड्यूटी से फुर्सत निकालकर बर्दी पहने जॉइनिंग लेने पहुंच रहे हैं। संजय जायसवाल ने आगे कहा कि B.TET और C.TET पास अभ्यर्थियों की लड़ाई अब बीजेपी लड़ेगी और नीतीश कुमार को हमारे आगे झुकना ही पड़ेगा। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें