ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

Bihar Politics: 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा के बाद तेजस्वी ने फिर किया बड़ा ऐलान, कहा-हमारी सरकार बनी तो हर महिला को देंगे 2500 रूपया महीना

PATNA: अगले साल 2025 में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं लेकिन दिसंबर 2024 में राजनीतिक पार्टियां चुनाव मोड में आ गयी है। बिहार की मुख्य पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के ने

Bihar Politics: 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा के बाद तेजस्वी ने फिर किया बड़ा ऐलान, कहा-हमारी सरकार बनी तो हर महिला को देंगे 2500 रूपया महीना
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: अगले साल 2025 में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं लेकिन दिसंबर 2024 में राजनीतिक पार्टियां चुनाव मोड में आ गयी है। बिहार की मुख्य पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव इन दिनों चुनावी वादें कर रहे हैं। 


कुछ दिन पहले तेजस्वी यादव ने कहा था कि यदि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो बिहार में 200 यूनिट बिजली मुफ्त सभी लोगों को देंगे। अब तेजस्वी यादव ने फिर बड़ा ऐलान किया है। तेजस्वी यादव ने माई-बहिन मान योजना की शुरुआत किये जाने की घोषणा की है इसके तहत बिहार में रहने वाली प्रत्येक महिलाओं के खाते में 2500 रुपये महीना भेजा जाएगा।  


तेजस्वी यादव ने मीडिया से कहा कि हमारा भले ही कच्ची उमर है लेकिन मेरा कच्ची जबान नहीं है। हम जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं। दरभंगा में डीएमसीएच को हमने ही बचाया नहीं तो ये नहीं बचता। हमने साफ तौर पर कह दिया कि डीएमसीएच को समाप्त करने की जरूरत नहीं है बल्कि विस्तार करने की जरूरत है इसलिए दरभंगा एम्स इससे हटकर खोला जाए। इस संबंध में हमने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को चिट्ठी भी लिखी। 


पटना डीएम द्वारा बीपीएससी अभ्यर्थी को थप्पड़ मारे जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अफसरशाही हावी है। अधिकारी हाथ-पैर, जूता-चप्पल, लाठी-डंडा सब चला रहे हैं। बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। अपनी यात्रा पर जितना पैसा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खर्च कर रहे हैं इतना आज तक किसी सीएम ने नहीं किया। हमलोग लोगों को आर्थिक न्याय दिलाने का काम करेंगे। हमलोगों की सरकार बनेगी तब माई बहीन मान योजना की शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं के खाते में सीधे 2500 रुपया भेजा जाएगा।  


बिहार की जनता से यह अपील करते है कि 2025 में एक बार मौका हमें दिया जाए। तेजस्वी ने कहा कि जो पढ़ा लिखा है उसको तो हमने नौकरी दी है वही जो खेल कूदा उसको भी नौकरी देने का काम किया। बिहार में एनडीए की सरकार है लेकिन अभी तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिला पाई है। हमारी सरकार बनी तो 200 बिजली मुफ्त उपलब्ध कराएंगे। 


पलायन, गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई में बिहार नंबर वन है। 20 साल मुख्यमंत्री रहकर नीतीश कुमार इसे ठीक नहीं कर सके तो अब कब करेंगे। हमलोग काम करने वाले लोग हैं हमारे पास विजन है। हमलोग चाहते हैं कि बिहारियों की तरक्की हो यहां कोई बिहारी प्रदेश से बाहर ना जाए। नीतीश के राज में महगांई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। नीतीश कुमार के विकास को चूहा ही काट देता है। हमारे आने के बाद ही लोगों को नौकरी मिल रही थी और जाने के बाद पेपर लीक हो जा रहा है।


दरभंगा में विशेष रूप से बुलाई प्रेस वार्ता में तेजस्वी यादव ने कहा कि महिलाओं का आशीर्वाद जहां है, सुख-समृद्धि का वास वहाँ है। इसी मंत्र पर चलते हुए बिहार की हर महिला को हम सक्षम बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मेरी यात्राओं के दौरान राज्य के हर हिस्से से हमें महंगाई से त्रस्त लोगों ने अपने अनुभव बताएं हैं। बढ़ती और व्यापक महंगाई के चलते घर-परिवारों को राहत की दरकार है। बिहार की करोड़ों माताओं-बहनों के आशीर्वाद से आज हमने यह निर्णय लिया है और हमें ये बताते हुए हर्ष हो रहा है कि 2025 में हमारी सरकार बनने पर हम "माई-बहिन मान योजना" के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को 2500 रुपए प्रति माह देने का कार्य करेंगे। नए बिहार के साथ "समृद्ध महिला, सुखी परिवार" का सपना भी सच होगा।


बिहार के नवनिर्माण की नींव महिलाओं की समृ‌द्धि के बिना अधूरी है। हमारा मानना है कि जब महिलाओं को नकद हस्तांतरण मिलता है तो वे अपने परिवार की भलाई में अधिक पैसा निवेश करती हैं, जैसे पूरे परिवार के लिए पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य सेवा, और बच्चों की शिक्षा। महिलाओं को सीधे लक्षित करके, हमारा ये कार्यक्रम घरेलू और सामुदायिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करता है। इन नकद हस्तांतरणों का गुणक प्रभाव महत्वपूर्ण है। महिलाओं की बेहतर आर्थिक स्थिति पूरे परिवार और समुदाय के लिए लाभदायक हैं।


हमारी सरकार द्वारा जो महिलाओं को जो राशि दी जायेगी वह महिलाओं को छोटे व्यवसाय शुरू करने या कौशल प्रशिक्षण में निवेश करने में सक्षम बनाएगा तथा दीर्घकालिक आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देगी। इसके अतिरिक्त, नकद हस्तांतरण कार्यक्रमों को वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण जैसे पूरक समर्थन के साथ डिज़ाइन किया जाएगा, जिससे महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और दीर्घकालिक आर्थिक स्वतंत्रता को और बढ़ावा मिलेगा। महंगाई के इस दौर में जो बहने अपने मन का खा नहीं पाती, अपने मन का ख़रीद नहीं पाई। आज उन माँ-बहिनों के लिए समर्पित योजना की हम घोषणा करते हैं। ये तेजस्वी का वादा है कि सरकार बनने के एक महीने के भीतर हम इस योजना को अमली जामा पहना कर बिहार की हर माता हर बहन को स्वांलबी, सुखी, समृद्ध, सम्पन्न, स्वस्थ और उनके जीवन को सुगम बनाने का कार्य करेंगे।


यह कार्यक्रम हमारी सरकार का गरीबी कम करने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने एवं हाशिए पर रहे नागरिकों की सामाजिक और आर्थिक क्षमता में निवेश करने की दिशा में एक सीधा और प्रभावशाली कदम होगा। आपका हर दुःख मेरे ज़िम्मे, बिहार की नई सरकार हमारी माता बहनों की सरकार होगी। क्यूँकि घर की महिला अगर सुखी समृद्ध होगी तो घर तरक़्क़ी करेगा, हर घर तरक़्क़ी करेगा तो पूरा गाँव तरक़्क़ी करेगा, पूरा गाँव तरक्की करेगा तो बिहार तरक़्क़ी करेगा। मेरा हर संकल्प मैंने साकार किया है, हर कसम निभाई है, हर वचन पूरा किया है। मेरे 17 महीने के कार्यकाल में मैंने हर वो अपना वादा पूरा किया है जो मैंने अपनी जनता जनार्दन से किया था।


पटना से प्रिंस कुशवाहा की रिपोर्ट  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें