ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

पप्पू यादव के लेटर से बैकफुट पर आयी नीतीश सरकार, पटना नहीं फिलहाल DMCH में ही चलेगा इलाज

DARBHANGA : पूर्व सांसद पप्पू यादव को दरभंगा के DMCH से पटना रेफर किए जाने के फैसले पर फिलहाल रोक लग गई है। फिलहाल पप्पू यादव का इलाज डीएमसीएच में ही जारी रहेगा। दरअसल पप्पू य

पप्पू यादव के लेटर से बैकफुट पर आयी नीतीश सरकार, पटना नहीं फिलहाल DMCH में ही चलेगा इलाज
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DARBHANGA : पूर्व सांसद पप्पू यादव को दरभंगा के DMCH से पटना रेफर किए जाने के फैसले पर फिलहाल रोक लग गई है। फिलहाल पप्पू यादव का इलाज डीएमसीएच में ही जारी रहेगा। दरअसल पप्पू यादव को मेडिकल बोर्ड ने पटना के पीएमसीएच स्थित आईजीआईसी में इलाज के लिए रेफर किया था। पप्पू यादव को पटना लाने की प्रशासनिक तैयारी भी पूरी हो चुकी थी लेकिन खुद पप्पू यादव डीएमसीएच में ही इलाज कराना चाहते थे। 


प्रशासन के दबाव को देखते हुए पप्पू यादव ने आखिरकार डीएमसीएच अधीक्षक को एक पत्र लिखा। पप्पू यादव ने इस पत्र में डीएमसीएच अधीक्षक को कहा कि वह डीएमसीएच में ही अपना इलाज कराना चाहते हैं। उनकी शारीरिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह यात्रा कर सकें। इन परिस्थितियों में अगर उन्हें पटना भेजा जाता है और कुछ बुरा होता है तो इसके जिम्मेदार डीएमसीएच अधीक्षक होंगे। पप्पू यादव के लेटर के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पटना रेफर करने का फैसला वापस ले लिया गया।


पप्पू यादव का इलाज अब दरभंगा के डीएमसीएच में ही चलेगा। डीएमसीएच के अधीक्षक ने कहा है कि पप्पू यादव को हर्ट में थोड़ी सी परेशानी है। जिसका एडवांस चेकअप पटना में ही संभव है। फिलहाल पप्पू यादव का इलाज डीएमसीएच में ही जारी रहेगा लेकिन आगे उन्हें इलाज के लिए पटना भेजा जाना जरूरी है। पप्पू यादव का आज कुछ मेडिकल टेस्ट दरभंगा में ही कराया जाएगा। पप्पू यादव का मेडिकल बुलेटिन डीएमसीएच के अधीक्षक ने जारी किया है।


डीएमसीएच के अधीक्षक ने बताया पप्पू यादव फिलहाल कमर दर्द से परेशान हैं। कमर दर्द कम होने के बाद ही उन्हें दरभंगा से पटना IGIC भेजा जाएगा। जहां हार्ट की जांच की जाएगी। आज एमआरआई और सीटी स्कैन कराया जा रहा है। डीएमसीएच अधीक्षक ने कहा कि वे किसी के दबाव में काम नहीं करते हैं और ना करेंगे। यदि दबाव में काम करेंगे तो वे खुद फंस जाएंगे। इसलिए जो बेहतर इलाज हो सकता है वो किया जा रहा है।


इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें