ब्रेकिंग
राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौतचेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामदराज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौतचेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

पप्पू यादव बोले-MLA अरूण यादव यादव को बचाने के लिए एक करोड़ रूपये लिये गये

BETIAH : जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने नाबालिग दलित लड़की से रेप के आरोपी RJD के विधायक अरूण यादव को लेकर बड़ा आरोप लगाया है. पप्पू यादव ने कहा कि अरूण यादव को बचा

पप्पू यादव बोले-MLA अरूण यादव यादव को बचाने के लिए एक करोड़ रूपये लिये गये
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BETIAH : जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने नाबालिग दलित लड़की से रेप के आरोपी RJD के विधायक अरूण यादव को लेकर बड़ा आरोप लगाया है. पप्पू यादव ने कहा कि अरूण यादव को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है और इसके लिए एक करोड़ रूपये लिये गये हैं. हालांकि पप्पू यादव ने इसका खुलासा नहीं किया कि पैसे किसने लिये हैं. उन्होंने कहा कि आरा का बच्चा-बच्चा जानता है कि किसने पैसे लिये हैं और कौन अरूण यादव को दो महीने से बचा रहा है. 

बेतिया में बोले पप्पू यादव 

पप्पू यादव आज बेतिया में गैंगरेप की पीडिता से मिलने आये थे. बाद में मीडिया से बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि रसूखदार बेटियों की अस्मत लूट रहे हैं और इसमें पूरा सरकारी सिस्टम उनका मददगार बन गया है. उन्होंने कहा कि आरा में नाबालिग लड़की के साथ हुआ रेप इसका जीता जागता उदाहरण है. रेप के आरोपी अरूण यादव को बचाने में पूरा सिस्टम लगा रहा. इसके लिए एक करोड़ रूपये लिये गये. पप्पू यादव ने कहा कि रेप के आरोपी अरूण यादव और राजवल्लभ यादव जैसे लोगों को जीने का अधिकार नहीं है. 

तेजस्वी पर भी हमला 

पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव पर भी जमकर हमला बोला. पप्पू ने कहा कि सूबे में जब बेटियों की अस्मत लूटी जा रही थी तो नेता प्रतिपक्ष डांस और पार्टी का लुफ्त उठाने में लगे थे. उन्होंने कहा कि बीजेपी के नये प्रदेश अध्यक्ष बेतिया के ही हैं. उन्हें देखना चाहिये उनके क्षेत्र में एक नाबालिग लडकी के साथ गैंगरेप की घटना कैसे हो गयी.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें