ब्रेकिंग
बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक

नीतीश से गठबंधन के कयास पर बोले लालू..ऐसी कोई बात नहीं..राष्ट्रीय अध्यक्ष हम ना हैं..निर्णय हम लेंगे

DESK: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को दिल्‍ली एम्स से छुट्टी मिल गयी है। उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। एम्स से डिस्चार्ज होने के बाद लालू सीधे बड़ी बेटी म

 नीतीश से गठबंधन के कयास पर बोले लालू..ऐसी कोई बात नहीं..राष्ट्रीय अध्यक्ष हम ना हैं..निर्णय हम लेंगे
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को दिल्‍ली एम्स से छुट्टी मिल गयी है। उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। एम्स से डिस्चार्ज होने के बाद लालू सीधे बड़ी बेटी मीसा भारती के सरकारी आवास के लिए रवाना हो गये। इस दौरान लालू यादव ने मीडिया से भी बातचीत की। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए वे काफी दिनों बाद हंसते मुस्कुराते नजर आएं। 


उन्हें हंसता देख वहां मौजूद लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएं। राजद का नीतीश से गठबंधन होने के कयास को लेकर जब लालू से सवाल किया गया कि तेजप्रताप यादव ने भी कहा था कि इसे लेकर आपसे बात हो चुकी है। इसका जवाब देते हुए लालू ने कहा कि तेजप्रताप यादव हमारा बेटा है और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं इस संबंध में हम ना कुछ निर्णय लेंगे कि आगे क्या करना है।


एम्स से छुट्टी मिलने के बाद लालू प्रसाद ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। दो सप्ताह बाद डॉक्टर ने चेकअप के लिए फिर बुलाया है और पानी कम पीने की सलाह दी है। जब उनसे पूछा गया कि वे पटना कब जा रहे हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि एक सप्ताह के बाद हम पटना जाएंगे। लेकिन डॉक्टर से पूछकर ही कोई काम करेंगे।


जब एक महिला पत्रकार ने सवाल किया कि राजद एटूजेड की पार्टी बन गयी है इसे लेकर युवाओं और जनता में काफी उत्साह नजर आ रहा है तेजस्वी यादव शानदार तरीके से नेतृत्व कर रहे हैं इसे लेकर क्या कहेंगे? महिला पत्रकार के इस सवाल के बाद लालू ने कहा कि आप जो बोली है वही कहेंगे। ऐसा कहकर लालू हंसने लगे। लालू को ठहाका लगाते देख वहां मौजूद अन्य लोग भी खुद को नहीं रोक पाए वे भी हंसने लगे। आज काफी दिनों के बाद लालू को लोगों ने हंसते हुए देखा। 


परशुराम जयंती पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के शामिल होने की बात पर लालू ने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है। वही प्रशांत किशोर के नई पार्टी बनाए जाने के सवाल पर राजद सुप्रीमों ने कहा कि प्रशांत किशोर सारे देश से घुम आए है सब जगह से उन्हें लौटा दिया गया है अब वो वही पहुंचे है जहां उनका कोई ठिकाना नहीं है। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें