ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

‘नीतीश पहले अपना इलाज कराएं.. तब विशेष राज्य की चिंता करें’ सम्राट बोले- दोनों भाइयों ने बिहार के साथ किया है बड़ा पाप

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग केंद्र सरकार के समक्ष उठाई है।मुख्यमंत्री ने एलान किया है क

‘नीतीश पहले अपना इलाज कराएं.. तब विशेष राज्य की चिंता करें’ सम्राट बोले- दोनों भाइयों ने बिहार के साथ किया है बड़ा पाप
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग केंद्र सरकार के समक्ष उठाई है।मुख्यमंत्री ने एलान किया है कि वे विशेष राज्य के दर्जा के लिए जल्द ही अभियान शुरू करेंगे। मुख्यमंत्री के इस एलान पर बीजेपी ने तंज किया है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार पहले अपना इलाज कराएं तब बिहार की चिंता करें।


सम्राट चौधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाथ जोड़कर केंद्र सरकार से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की अपील की है लेकिन मैं उनका पैर पकड़कर कहता हूं कि पहले वे स्वस्थ हो जाएं। नीतीश कुमार बिहार को पिछले 18 वर्षों से चला रहे हैं। उनके बड़े भाई लालू प्रसाद 15 साल पहले से राज कर रहे हैं। 33 वर्षों में दोनों भाइयों ने बिहार के साथ जो पाप किया है जनता इसका हिसाब करेगी।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से पैर पकड़कर आग्रह है कि वे पहले अपने स्वास्थ्य की चिंता करें और अपने स्वास्थ्य को ठीक करें। सम्राट का कहना था कि बिहार की जनता को विशेष राज्य से अधिक उनके स्वास्थ्य की चिंता है और जनता की यही आकांक्षा है कि नीतीश कुमार स्वस्थ रहें। बता दें कि पटना में उद्यमी योजना की पहली किश्त जारी करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी वर्षों पुरानी मांग को एक बार फिर उठाया और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अभियान चलाने की बात कही है।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें