ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

नीतीश को स्पेशल स्टेटस की नहीं स्पेशल ट्रीटमेंट की जरूरत, बोले सम्राट चौधरी..उन्होंने खो दिया नैतिक अधिकार

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग वर्षों से कर रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार की ओर से उनकी इस मांगों पर अभी तक कोई विचार नहीं किया गया है

नीतीश को स्पेशल स्टेटस की नहीं स्पेशल ट्रीटमेंट की जरूरत, बोले सम्राट चौधरी..उन्होंने खो दिया नैतिक अधिकार
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग वर्षों से कर रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार की ओर से उनकी इस मांगों पर अभी तक कोई विचार नहीं किया गया है। केंद्र सरकार से अनुरोध का प्रस्ताव अब कैबिनेट की बैठक में पास हो गया है। ऐसे में एक बार फिर से बिहार में स्पेशल स्टेटस का दर्जा दिये जाने की मांग तेज हो गई है। केंद्र सरकार से अनुरोध का प्रस्ताव नीतीश कैबिनेट में आज पारित हो चुका है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि यदि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिला तब काम और आसान हो जाएगा। बिहार में विकास कार्य और तेजी से होगा। वही इसे लेकर बीजेपी नीतीश कुमार पर पूरी तरह से हमलावर हो गयी है।


 बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी इसे पोलिटिकल स्टैंड बता रहे हैं। उनका कहना है कि चुनाव नजदीक आ रहा है इसलिए नीतीश ऐसा बयान दे रहे हैं और कई तरह की घोषणाएं कर रहे हैं। हाल ही में जातीय गणना और आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट पेश की गयी फिर आरक्षण का दायरा बढ़ाया गया अब केंद्र सरकार से विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने का सगुफा नीतीश कुमार ने छोड़ दिया है। केंद्र सरकार से अनुरोध का प्रस्ताव बिहार कैबिनेट की बैठक में पारित किया गया है। 


बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार ने नैतिक अधिकार खो दिया है। उनको विशेष राज्य का दर्जा की जरूरत नहीं है उनको विशेष इलाज की जरूरत है। विशेष आराम करेंगे तो स्वस्थ होकर जनता के लिए काम करेंगे। बीजेपी अध्यक्ष ने कहाकि पिछले 18 वर्षों से बिहार के मुख्यमंत्री बने हुए है इससे पहले भारत सरकार में रेलमंत्री के रूप में काम किये। इससे पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार पर राज किया। 15 साल तक बिहार के मुख्यमंत्री बने रहे अब बचता क्या है? अब तो नीतीश जी को आराम की सख्त जरूरत हैं पिछले दिनों जिस तरह का व्यवहार उनका सभी ने देखा इससे यही कहा जा सकता है कि उनको विशेष राज्य का दर्जा नहीं विशेष इलाज की जरूरत है। 


बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बताया कि बिहार का बजट 2 लाख 61 हजार करोड़ रुपये हैं। इसमें मात्र 32 हजार करोड़ ही बिहार सरकार का अपना सहयोग है। बाकि 2 लाख 29 हजार करोड़ रुपया भारत सरकार सहायता के तौर पर देती है। यह लोन के रूप में लेने का काम बिहार सरकार कर रही है। इसके लिए दोषी नीतीश और लालू है। नीतीश को इस बात का जवाब देना चाहिए कि हम विशेष रूप से बीमार हो गये हैं पहले इस बीमारी का इलाज होगा या फिर इन सब चीजों की बात होगी। 


उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आ गया है नीतीश ने कोई काम बिहार के लिए नहीं किया है। उन्होंने लोकतंत्र को शर्मसार करने का काम किया है। नीतीश कुमार ने महिला, दलितों और पिछड़ों को शर्मसार किया है। अब इनके पास कुछ बचा नहीं है यह राजनैतिक स्टैंड है। एक कैबिनेट का फैसला का क्या महत्व होता है यह वो समझते होंगे। राजनीति फायदा लेने के लिए वे ऐसा कर रहे हैं। हम हाथ जोड़कर आग्रह करेंगे कि आप थोड़ा विशेष आराम कर लीजिए। सम्राट चौधरी ने कहा कि यदि यह प्रस्ताव आएगा तो भाजपा पूर्ण रूप से इसका समर्थन करेगी। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें