ब्रेकिंग
बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैगबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग

इतना बाल-बच्चा पैदा करने वाला कै गो है जी बिहार में? : लालू फैमिली पर सीएम नीतीश का अटैक

NALANDA : लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग को लेकर सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी आज नालंदा में पार्टी प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार के पक्ष मे

इतना बाल-बच्चा पैदा करने वाला कै गो है जी बिहार में? : लालू फैमिली पर सीएम नीतीश का अटैक
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

NALANDA : लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग को लेकर सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी आज नालंदा में पार्टी प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार के पक्ष में रोड शो किया। मुख्यमंत्री ने चुनावी जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर एकबार फिर लालू फैमिली ही रही।


अपने गृह जिला नालंदा में पार्टी उम्मीदवार कौशलेंद्र कुमार के पक्ष में वोट मांगने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को लालू प्रसाद और उनके परिवार हमला फिर से हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब हमें मौका मिला तो हमने काम करके दिखाया लेकिन जब उन लोगों को 15 साल तक मौका मिला तो क्या किया? 


सीएम ने कहा कि सात साल सीएम रहने के बाद जब हटने लगा तो अपनी बीवी को बना दिया। 9 गो बाल-बच्चा पैदा कर दिया। क्या इतना बाल-बच्चा कोई पैदा करता है? बिहार में कितना ऐसा लोग है जो इतना बाल-बच्चा पैदा किया होगा? कभी बेटा को तो कभी बेटी को बनाने में लगा हुआ है। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी का नाम लिए बगैर कहा कि काम हम किये और प्रचार वह कर रहा है कि सब काम हम ही किए हैं। बीच मे हम इधर-उधर चले गए थे। लेकिन अब हम भाजपा के साथ ही रहेंगे। हम और भाजपा मिलकर लगातार विकास का काम किये हैं। हम आगे भी भाजपा के साथ रहकर काम करेंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें