ब्रेकिंग
युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंकाछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयारयुवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंकाछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार

मुजफ्फरपुर पहुंचे पप्पू यादव, आंख की रोशनी खोने वालों को दी मदद

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के आई हॉस्पिटल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने वाले कई लोगों की आंख की रोशनी अब तक जा चुकी है। करीब 65 लोगों की आंखों की रोशनी आने के बजाय चली गई है।

मुजफ्फरपुर पहुंचे पप्पू यादव, आंख की रोशनी खोने वालों को दी मदद
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

 MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के आई हॉस्पिटल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने वाले कई लोगों की आंख की रोशनी अब तक जा चुकी है। करीब 65 लोगों की आंखों की रोशनी आने के बजाय चली गई है। अबतक 15 लोगों की आंखे निकाली जा चुकी है। संक्रमण का यह कहर ऐसा है कि लोग मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल में लगाए गए फ्री मोतियाबिंद सर्जरी कैंप का नाम लेते ही सिहर उठते हैं। ऐसे में अब इस मामले को लेकर जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने पहल की है।


जाप सुप्रीमो पप्पू यादव आज मुजफ्फरपुर पहुंचे और वहां आई हॉस्पिटल में मोतियाबिंद की सर्जरी के दौरान अपनी आंख गंवाने वाले लोगों से मुलाकात की। पप्पू यादव ने पीड़ितों को अपनी तरफ से आर्थिक मदद की है। पप्पू यादव ने इस मौके पर नीतीश सरकार को जमकर लताड़ लगाते हुए कहा कि बिहार में ऐसे फर्जी नर्सिंग होम और करप्ट हॉस्पिटल की भरमार है। मैंने इसके खिलाफ लड़ाई शुरू की थी लेकिन सरकार में बैठे लोगों की सांठ-गांठ से यह पूरा धंधा चल रहा है।


 पप्पू यादव ने इस मामले में सरकार से जल्द एक्शन की मांग की है। सिविल सर्जन से भी इस मामले पर पप्पू यादव ने बातचीत की। पप्पू यादव ने मांग की है कि सरकार उन पीड़ितों को दो लाख का मुआवजा दे जिनकी आंख की रोशनी मोतियाबिंद के ऑपरेशन के दौरान चली गई है। इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी संज्ञान लिया है मानव अधिकार आयोग ने इस मामले में 4 हफ्ते के अंदर राज्य के मुख्य सचिव से जवाब मांगा है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें