ब्रेकिंग
‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांसबदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें....बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांसबदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें....बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट

‘नीतीश ने बिहार की जनता को शराबी बनाया.. अब कंधे पर नहीं बैठाएंगे’ मुजफ्फरपुर की रैली में बोले सम्राट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार सरकार पर जोरदार हमला बोला। इससे पहले बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्य

‘नीतीश ने बिहार की जनता को शराबी बनाया.. अब कंधे पर नहीं बैठाएंगे’ मुजफ्फरपुर की रैली में बोले सम्राट
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार सरकार पर जोरदार हमला बोला। इससे पहले बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने रैली को संबोधित करते हुए नीतीश-तेजस्वी की सरकार पर हमला बोला और कहा कि बीजेपी की कृपा से लालू और नीतीश बिहार के मुख्यमंत्री बने। जिस नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को शराबी बना दिया उसे बिहार की जनता अब अपने कंधे पर नहीं बैठाएगी।


सम्राट चौधरी ने कहा कि एक नहीं दो-दो बार नीतीश कुमार ने पलटी मारकर भाजपा को छोड़ने का काम किया। 2020 में जब बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को मात्र 43 सीट देने का काम किया तब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया लेकिन 2022 में पलटी मारकर फिर से वे भाग गए। भारतीय जनसंघ के लोगों ने कभी कर्पूरी ठाकुर से बिहार का मुख्यमंत्री बनाया था। बिहार में लालू प्रसाद को हल्दी लगाने के काम भी बीजेपी के 39 विधायकों ने किया था। नीतीश कुमार को पांच बार बिहार का मुख्यमंत्री बनाया लेकिन वे भागते चले गए।


सम्राट चौधरी ने अमित शाह से अपील की कि बिहार की जनता अब अब इस पलटीमार को कभी भी कंधे पर नहीं बैठाना चाहती है। बिहार के लोगों को नीतीश कुमार ने शराबी बनाने का काम किया। 2005 में जहां मात्र 987 शराब की दुकानें बिहार में थी और नीतीश कुमार की सरकार ने जब 2016 में शराब की दुकानें बंद की तो उस वक्त शराब दुकानों की संख्या बढ़कर 11 हजार हो गई थीं, इसलिए 11 गुना अधिक बिहार के लोगों को शराबी बनाने का काम नीतीश कुमार ने किया।


उन्होंने कहा कि आज हालात हैं कि सिर्फ एक फोन घुमाइए शराब की बोतल आपके घर पर पहुंच जाएगी। बिहार के घर घर तक शराब पहुंचाने का काम किया जा रहा है। बिहार में गुंडाराज और शराब माफिया का राज स्थापित हो गया है। बिहार में जमीन माफिया का राज स्थापित हो गया। 2022 में जिस शख्स को अगवा किया गया एक साल बाद भी नीतीश कुमार की पुलिस उसे तलाश नहीं कर सकी है। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से 2024 में बिहार की सभी 40 सीटों को बीजेपी को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार से भ्रष्टाचार और गुंडाराज खत्म करना है तो 2025 मे बीजेपी की सरकार बनाने का काम कीजिए।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें