ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

‘इनको तो हम ही बनवाए थे.. गड़बड़ करने लगे तो छोड़ दिए’ मुंगेर में लालू-तेजस्वी पर खूब बरसे सीएम नीतीश

MUNGER: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग को लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को मुंगेर के हवेली खड़गपुर में च

‘इनको तो हम ही बनवाए थे.. गड़बड़ करने लगे तो छोड़ दिए’ मुंगेर में लालू-तेजस्वी पर खूब बरसे सीएम नीतीश
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUNGER: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग को लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को मुंगेर के हवेली खड़गपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जेडीयू सांसद और एनडीए के साझा उम्मीदवार ललन सिंह के पक्ष में लोगों से वोट की अपील की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लालू परिवार पर जमकर साधना निशाना और कहा कि जिनको 15 साल मौका मिला, उन्होंने कुछ काम नहीं किया सिर्फ अपने परिवार को ही आगे बढ़ाते रहे।


मुंगेर लोकसभा के एनडीए उम्मीदवार राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हवेली खड़गपुर के खंड बिहारी में राजद सुप्रीमो लालू यादव पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों 15 साल मौका मिला वह बिहार में क्या काम किए सबको मालूम है। शाम होने के बाद लोग घर बाहर नहीं निकल पाते थे, इनके शासनकाल में लोग डरे रहते थे। 2005 के पहले क्या हाल था। सिर्फ प्रचार करते रहते थे कोई काम था। हम ही बनवाए थे गड़बड़ करने लगे तो हम ही छोड़ दिए। 9 गो बाल बच्चा पैदा किया बीबी को बनाया, बाल बच्चा का बनवाए, परिवारवाद को बढ़ावा दिया, कांग्रेस भी परिवारवाद पर चल रही है। 


सीएम ने कहा कि पहले बिहार में सबसे ज्यादा हिंदू-मुस्लिम के बीच तनाव होता रहता था और हमें जब मौका मिला तो बिहार के हित में सिर्फ काम किया जो सबके सामने है। हमने 2005 में सबसे पहले कानून का राज्य कायम किया। सभी जगहों पर हिंदू-मुस्लिम मामले को समाप्त कर मुस्लिम समुदाय के लिए सभी जगहों पर कब्रिस्तान का घेराबंदी किया, मदरसे के लिए भी काम किया। उनके हित में कई काम किए लेकिन ये लोग तो सिर्फ नाम पर वोट का इस्तेमाल किया। 


आरजेडी द्वारा कुख्यात अशोक महतो की पत्नी को मुंगेर लोकसभा से उम्मीदवार बनाने पर मुख्यमंत्री ने निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के लिए कोई ब्याह कर लिया, कोई शादी कर लिया और कोई जेल में रहे। ये सब कोई चुनाव लड़ेगा, इसका कोई मतलब है। आज बिहार में चारो तरफ विकास की रोशनी जगमगा रही है। चाहे वह पुल पुलिया और सड़क मार्ग का मामला हो सभी जगहों पर लगातार कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि मुंगेर में हर प्रकार का कार्य किया जा रहा है। भाजपा से हमारा संबंध पुराना है, बीच में इधर उधर चले गए थे पर अब हम कहीं नहीं जायेंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें