ब्रेकिंग
बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM

अनंत सिंह की सेफ चुनावी प्लानिंग, पत्नी नीलम देवी भी करेंगी नामांकन

PATNA : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. अनंत सिंह ने आरजेडी उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. जेल से नामा

अनंत सिंह की सेफ चुनावी प्लानिंग,  पत्नी नीलम देवी भी करेंगी नामांकन
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. अनंत सिंह ने आरजेडी उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. जेल से नामांकन करने के लिए बाढ़ पहुंचे आनंत सिंह ने अपना पर्चा भरा है. उनके साथ उनकी पत्नी नीलम देवी भी नामांकन करने पहुंचीं, लेकिन समय खत्म हो जाने के कारण नामांकन नहीं कर सकीं. नीलम देवी अब गुरुवार को नामांकन करेंगी. 

 नीलम देवी  निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन करेंगी. माना जा रहा है कि अनंत सिंह ने चुनावी प्लानिंग के तहत अपने साथ-साथ पत्नी नीलम देवी का भी नामांकन कराने का फैसला लिया है.



अनंत सिंह को डर है कि कही उनका नामांकन रद्द हो गया तो परेशानी होगी. इसलिए उन्होंने अपनी पत्नी का भी नामांकन कराने का फैसला लिया है.  अगर अनंत सिंह का नामांकन सही हुआ तो  उनकी पत्नी अपना नामांकन वापस ले लेगी. अनंत सिंह अपने विरोधियों को कोई भी मौका मोकामा में देना नहीं चाहते हैं. जिसके कारण ही सोची समझी रणनीति के तहत अपने साथ-साथ पत्नी का नामांकन कराने का फैसला लिया है. बता दें कि अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी 2019 में लोकसभा का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर मुंगेर से लड़ चुकी हैं, लेकिन उनको जेडीयू के ललन सिंह ने हरा दिया था. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें