ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

मानसून सत्र को लेकर सर्वदलीय बैठक आज, ज्ञान भवन में तैयारियों को दिया जा रहा है अंतिम रूप

PATNA : आगामी 3 अगस्त से शुरू होने वाले बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र को लेकर आज सर्वदलीय बैठक आयोजित होगी। ज्ञान भवन में इस सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया जाएगा। विधानसभा

मानसून सत्र को लेकर सर्वदलीय बैठक आज, ज्ञान भवन में तैयारियों को दिया जा रहा है अंतिम रूप
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : आगामी 3 अगस्त से शुरू होने वाले बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र को लेकर आज सर्वदलीय बैठक आयोजित होगी। ज्ञान भवन में इस सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार समेत सभी दलों के प्रतिनिधि इस सर्वदलीय बैठक में शामिल होंगे। 


कोरोना काल में संक्रमण से बचाव के मद्देनजर विधानमंडल का मानसून सत्र इस बार पटना के ज्ञान भवन में आयोजित होगा। राज्यपाल ने ज्ञान भवन में मानसून सत्र की बैठक आयोजित करने के लिए आदेश जारी कर दिया था। अब ज्ञान भवन में सत्र आयोजित करने को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पिछले 4 दिनों से ज्ञान भवन के अंदर विधानसभा का स्वरूप तैयार किया जा रहा है अध्यक्ष के आसन सत्ता पक्ष का एरिया और विपक्ष के सदस्यों के बैठने के लिए अलग-अलग जगह निश्चित की जा रही है। 


ज्ञान भवन में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मानसून सत्र की बैठक आयोजित होगी। हालांकि यह सत्र महज 3 दिनों का होगा लेकिन बावजूद इसके संक्रमण से बचाव के लिए हर कदम उठाए जा रहे हैं। आज होने वाली सर्वदलीय बैठक में दोनों सदनों के प्रमुख सभी दलों के प्रतिनिधियों के साथ इस बात पर मंथन करेंगे कि कोरोना का हाल में सत्र को कैसे सुचारू तरीके से चलाया जाए। विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने 1 अगस्त को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. 

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें