ब्रेकिंग
वियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांसबदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें....बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामनेवियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांसबदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें....बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने

मनोज झा ने कहा.. जो हश्र बीजेपी ने मुकेश सहनी का किया है वही जदयू का भी होगा

PURNEA : पूर्णिया दौरे पर आए राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक के बाद एक लगातार हमला बोला है। विकासशील इंसान पार्टी के 4 में से 3 विधायक के भाजपा

मनोज झा ने कहा.. जो हश्र बीजेपी ने मुकेश सहनी का किया है वही जदयू का भी होगा
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PURNEA : पूर्णिया दौरे पर आए राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक के बाद एक लगातार हमला बोला है। विकासशील इंसान पार्टी के 4 में से 3 विधायक के भाजपा में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोज झा ने कहा कि मुकेश साहनी का जो हश्र आज भाजपा ने किया है वैसा ही जदयू के साथ भी होगा। चाहे कल हो सप्ताह भर बाद हो या महीना भर बाद हो, लेकिन होना तय है।


मनोज झा ने उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सुबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रधानमंत्री के समक्ष झुकने वाले वीडियो पर भी खूब सुनाया। मनोज झा ने कहा कि मोदी जी देश के प्रधानमंत्री है, हम सब उनके लिए आदर करते हैं। लेकिन ऐसा क्या कि 180 डिग्री पर झुक जाएं। 


ये वही नीतीश कुमार हैं न जिनके डीएनए पर सवाल उठा था। कुर्सी से ऐसा क्या प्यार जो इतना झुका दे। मनोज झा ने कहा कि अगर हम इस हालात में होते तो हमारे नेता कभी 45 सीट लाने के बाद मुख्यमंत्री नहीं बनते। मनोज झा ने जदयू का राजद के साथ आने का खुले तौर पर स्पष्ट नहीं कहा लेकिन इतना ज़रूर बताया कि जदयू नेताओं में बहुतों को सरकार से समस्या है। वो सब भी चाहते हैं कुछ परिवर्तन हो।


राज्य सभा सांसद मनोज झा ने विधानपरिषद चुनाव और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को लेकर भी अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि बिहार के सभी 24 एमएलसी सीटों पर इस बार राजद गढ़बंधन के प्रत्याशियों कि जीत होगी। वही एआईएमआईएम पार्टी पर चुटकी लेते हुए मनोज झा ने कहा कि सीमांचल के लोगों को सीमांचल की बिरयानी अच्छी लगती है ना कि हैदराबादी।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें