ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

महिला दिवस पर विधानसभा में महिला विधायकों के सवालों को मिली प्राथमिकता, सदन में 50 फीसदी आरक्षण की उठी मांग

PATNA : अगर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज बिहार विधानसभा का नजारा भी बदला बदला नजर आया. सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले महिला अधिकारों के लिए सत्तापक्ष और विपक्ष की

महिला दिवस पर विधानसभा में महिला विधायकों के सवालों को मिली प्राथमिकता, सदन में 50 फीसदी आरक्षण की उठी मांग
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : अगर अंतर्राष्ट्रीय  महिला दिवस पर आज बिहार विधानसभा का नजारा भी बदला बदला नजर आया. सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले महिला अधिकारों के लिए सत्तापक्ष और विपक्ष की महिला विधायक एकजुट नजर आई और पोर्टिको से लेकर विधानसभा तक आरक्षण का कोटा बढ़ाकर 50 वर्ष करने की मांग रखी तो वहीं दूसरी तरफ सदन में महिला विधायकों के सवालों को विधानसभा अध्यक्ष ने तरजीह दी.

बिहार विधानसभा में आज पहले से सूचीबद्ध विधायकों के सवालों के रोटेशन में बदलाव किया गया. सदन की सहमति से विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने इस बात की घोषणा की कि महिला विधायकों के सवालों को आज सदन में लिया जाए. अनुसूचित प्रश्न के बाद महिला विधायकों का प्रश्न सदन में लिया गया इस दौरान सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़े सवालों और गृह विभाग से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए प्रभारी मंत्री विजेंद्र यादव ने विपक्ष के पुरुष विधायकों पर चुटकी भी ली. एक सवाल के जवाब देते हुए मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा कि आज महिला दिवस है तो यह सब तो करना पड़ेगा. इस पर जब सभी सदस्य हंसने लगे तो मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा कि अब मर्द दिवस के बारे में भी सोचना पड़ेगा, इस पर पूरा सदन हंसने लगा. 

मंत्री लगातार महिला विधायकों के सवालों का जबाब दे  रहे थे, इसी दौरान उन्होंने कहा कि मर्द दिवस भी होना चाहिए.तभी नंद किशोर यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि  महोदय आज गृह विभाग से ही महिलाएं सवाल क्यों कर रही हैं.इसके बाद उन्होंने कहा कि नारी हैं तो हम हैं. इस पर बिजेंद्र यादव ने कहा कि आप तो नारी विहीन हैं. इस पर एक बार फिर पूरे सदन में हंसी गूंजने लगा.  



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें