ब्रेकिंग
बिहार में जहरीली शराब कांड पर गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर बताया ‘शराबबंदी का सच’BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाकहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबिहार में जहरीली शराब कांड पर गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर बताया ‘शराबबंदी का सच’BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाकहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम

मानहानि केस में राहुल गांधी को कोर्ट से मिली बेल, अमित शाह पर की थी विवादित टिप्पणी

DESK: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर बयानबाजी करने के मामले में दर्ज मानहानि के केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर

मानहानि केस में राहुल गांधी को कोर्ट से मिली बेल, अमित शाह पर की थी विवादित टिप्पणी
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर बयानबाजी करने के मामले में दर्ज मानहानि के केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने मंगलवार को राहुल गांधी को इस मामले में जमानत दे दी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को सुल्तानपुर कोर्ट में पेश हुए।


दरअसल, राहुल गांधी पर आरोप है कि उन्होंने साल 2018 में बेंगलुरु में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजिनक टिप्पणी की थी। शिकायतकर्ता विजय मिश्रा ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने बेंगलुरु में अमित शाह पर आरोप लगाया था कि वह हत्यारे हैं।


बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ 4 अगस्त 2018 को मानहानि का मुकदमा दायर कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने आठ मई 2018 को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान बेंगलुरु में आयोजित एक जनसभा में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री को हत्या का दोषी बताया था।


इस मामले को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनवाई की। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को बीच में छोड़कर राहुल गांधी सुबह 11 बजे सुल्तानपुर कोर्ट में पेश हुए। दोनों पक्षों की दलील को सुनने के बाद कोर्ट ने राहुल गांधी को बड़ी राहत दोते हुए जमानत दे दिया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें