ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

लव जिहाद पर मंथन करेगा संघ, धर्मांतरण रोकने के लिए भी प्रयागराज में चर्चा

DESK : देशभर में लव जिहाद को लेकर छिड़ी बहस के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अब इस पर मंथन कर आगे की रणनीति तय करेगा. संघ की तरफ से प्रयागराज में आज से दो दिवसीय महत्वपूर्

लव जिहाद पर मंथन करेगा संघ, धर्मांतरण रोकने के लिए भी प्रयागराज में चर्चा
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : देशभर में लव जिहाद को लेकर छिड़ी बहस के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अब इस पर मंथन कर आगे की रणनीति तय करेगा.  संघ की तरफ से प्रयागराज में आज से दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के 4 प्रांतों की इस बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत सभी प्रमुख पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं.

इस बैठक में लव जिहाद समेत धर्मांतरण के मुद्दे पर व्यापक चर्चा होगी. आज से शुरू होने वाली बैठक सोमवार तक जारी रहेगी. बैठक में राम मंदिर के निर्माण में आम लोगों की सहभागिता तय करने के मुद्दे पर भी चर्चा होगी. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी संघ प्रमुख से मुलाकात कर सकते हैं.

लव जिहाद के खिलाफ सबसे पहले योगी आदित्यनाथ ने ही कानून बनाने की पहल की और केंद्र सरकार के पास एक मसौदा भी भेजा है. फिलहाल बीजेपी शासित प्रदेश लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने को लेकर एक दिख रही है, लेकिन बिहार जैसे राज्य में अब तक जेडीयू लव जिहाद के खिलाफ कानून को लेकर कंफर्टेबल नहीं है. संगठन अपने एजेंडे में लव जिहाद के खिलाफ कानून धर्मांतरण रोकने के लिए नीति को और स्पष्टता के साथ तय करता है तो आगे आने वाले दिनों में इसका असर भारतीय राजनीति को प्रभावित करेगा.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें