ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

लोजपा (रामविलास) ने बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के नारे को किया बुलंद, भारी संख्या में लोग हुए शामिल

VAISHALI: लोकसभा चुनाव को लेकर लोजपा (रामविलास) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। प्रचार-प्रसार प्रमुख सह मुजफ्फरपुर जिला प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को साहेबगंज प्

लोजपा (रामविलास) ने बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के नारे को किया बुलंद, भारी संख्या में लोग हुए शामिल
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

VAISHALI: लोकसभा चुनाव को लेकर लोजपा (रामविलास) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। प्रचार-प्रसार प्रमुख सह मुजफ्फरपुर जिला प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को साहेबगंज प्रखंड के पंचायत रूप छपरा, शाहपट्टी और हुस्सेपुर रति पंचायत में पार्टी का प्रचार प्रसार किया गया। 


इस दौरान संजय कुमार सिंह ने सभाओं को भी संबोधित किया। लोगों को संबोधित करते हुए संजय कुमार सिंह ने  लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के विजन को विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने साहेबगंज के सभी लोगों को लोक जनशक्ति रामविलास पार्टी से जुड़ने और उनके विचार धारा से जुड़ने को कहा। 


उन्होंने लोगों को इस संगठन को मजबूत करने की अपील की। संजय कुमार सिंह ने इस दौरान प्रखंड पंचायत अध्यक्ष एवं गणमान्य लोगों  को सम्मानित भी किया। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रखंड अध्यक्ष सहिंद्र पासवान मौजूद थे। वही पंचायत अध्यक्ष महेंद्र राम, अनिल चौधरी, बिरेंद्र पासवान और महिला प्रखंड अध्यक्ष लवली रंजना भी उपस्थित थी। इस अवसर पर रमाशंकर  पासवान, राहुल कुमार, शंभु  पासवान, नागेश्वर साह, दिलीप कुमार, रामस पासवान, लालदेव महतो और लोग भी मौजूद थे। 


वही वैशाली लोकसभा के अन्तर्गत साहेबगंज प्रखंड के राजवारा गांव निवासी अखिलेश ठाकुर के 20 वर्षीय बेटे विवेक कुमार की दो दिन पूर्व तिरहुत पुल से गिरने से मौत हो गयी थी। इस घटना की खबर मिलते ही संजय कुमार सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर ढाढस बढ़ाया। संजय कुमार सिंह ने तुरंत नगर परिषद के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर और थाना प्रभारी को फोन लगाया और मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिये जाने और जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर बनवाने की बात कही। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें