ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

देवघर कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू यादव की सजा बढ़ाने पर सुनवाई 2 सप्ताह बाद

RANCHI: झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस आर मुखोपाध्याय और जस्टिस अंबुज नाथ की खंडपीठ में चारा घोटाले से जुड़े देवघर कोषागार से अवैध निकासी के मामले में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद की सजा

देवघर कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू यादव की सजा बढ़ाने पर सुनवाई 2 सप्ताह बाद
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस आर मुखोपाध्याय और जस्टिस अंबुज नाथ की खंडपीठ में चारा घोटाले से जुड़े देवघर कोषागार से अवैध निकासी के मामले में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद की सजा बढ़ाने की CBI की याचिका पर आशिंक सुनवाई हुई. कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 2 सप्ताह बाद तिथि निर्धारित की है.


इस मामले में सजायाफ्ता आरके राणा और फूलचंद के निधन की जानकारी कोर्ट को दी गई. इसके बाद कोर्ट ने दोनों के नाम मामले से हटाने का आदेश दिया.


आपको बता दें कि हाई कोर्ट में CBI ने देवघर कोषागार में मिली सजा को बढ़ाने की मांग करते हुए याचिका दाखिल की है. CBI ने कहा है कि 2018 को लालू यादव को देवघर कोषागार से अवैध निकासी के मामले में साढ़े तीन साल की सजा और पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है, वही इसी मामले में पूर्व सांसद जगदीश शर्मा को 7 साल कारावास के साथ 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें