ब्रेकिंग
पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

लालू के खिलाफ जेल मैनुअल उल्लंघन का मामला, हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद 5 फरवरी को दी तारीख

RANCHI : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खिलाफ जेल मैनुअल उल्लंघन के मामले में रांची हाई कोर्ट में आज सुनवाई की गई. इस मामले में सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने विभाग के प्रधान सचिव के जरिए पूरी रिपो

लालू के खिलाफ जेल मैनुअल उल्लंघन का मामला, हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद 5 फरवरी को दी तारीख
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खिलाफ जेल मैनुअल उल्लंघन के मामले में रांची हाई कोर्ट में आज सुनवाई की गई. इस मामले में सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने विभाग के प्रधान सचिव के जरिए पूरी रिपोर्ट कोर्ट में देने को कहा है.

हाईकोर्ट ने चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव के खिलाफ जेल मैनुअल उल्लंघन के मामले में 5 फरवरी को अगली सुनवाई की तारीख तय की है. दरअसल जेल में रहते हुए लालू प्रसाद यादव रांची रिम्स में अपना इलाज करा रहे हैं और पिछले दिनों बिहार के एक बीजेपी विधायक को लालू यादव की तरफ से फोन किए जाने का मामला सामने आया था. जिसके बाद सियासी हड़कंप मच गया था.

इस मामले में झारखंड हाई कोर्ट के अंदर याचिका दायर की गई थी. हाईकोर्ट ने इसे बेहद गंभीर बताते हुए लालू प्रसाद के मामले में सरकार से जवाब तलब किया है. मामले को तूल पकड़ने के बाद लालू यादव को रिम्स के डॉयरेक्टर के बंगले से वापस पेइंग वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था. लालू यादव के विरोधी यह आरोप लगाते रहे हैं कि झारखंड की हेमंत सरकार जेल में रहते हुए आरजेडी सुप्रीमो को तमाम सुविधाएं मुहैया करा रही हैं. जेल मैनुअल का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है और लालू यादव यहां आकर इलाज के नाम पर अपना दरबार सजा रहे हैं. अब अगली तारीख पर प्रधान सचिव की तरफ से कोर्ट में जवाब दिया जाएगा.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें